- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia Nandigram Express Extension Vande Bharat Demand Jaspal Singh Chawla
गोंदिया को मिलेगी वंदे भारत और मुंबई के लिए ट्रेन? नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार, पटना साहिब ट्रेन की मांग
Gondia Railway News: गोंदिया से मुंबई के लिए नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार और पटना साहिब के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज हो गई है। पूर्व DRUCC सदस्य ने रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

GM एसईसी रेलवे तरूण प्रकाश और DRM नागपुर दीपक कुमार गुप्ता काे ज्ञापन सौंपते जसपाल सिंह चावला (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nandigram Express Extension Demand: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गोंदिया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए आने वाले दिन सुखद हो सकते हैं। पूर्व डीआरयूसीसी (DRUCC) सदस्य इंजी. जसपाल सिंह चावला ने रेलवे के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है।
इस बैठक के दौरान नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक (DRM) दीपक कुमार गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। ज्ञापन में मुख्य रूप से गोंदिया को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और बिहार की राजधानी पटना से जोड़ने की मांग उठाई गई है।
नंदीग्राम एक्सप्रेस का गोंदिया तक विस्तार
ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग ट्रेन क्रमांक 11001/11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार को लेकर की गई है। वर्तमान में यह ट्रेन बल्लारशाह से माजरी, आदिलाबाद, हजूर साहिब नांदेड़, औरंगाबाद और मनमाड़ होते हुए मुंबई (CSMT) तक चलती है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के देवापुर में मेरा गांव स्वास्थ्य संपन्न गांव अभियान शुरू, एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम सुविधाएं
भंडारा में बावनथड़ी बांध में केवल 39% जल भंडार शेष, नहरें जर्जर होने से पानी की बर्बादी; गहरा सकता है जल संकट
पुणे में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 12.31 करोड़ की ठगी; मुनाफा निकालने पर संपत्ति जब्ती की धमकी
ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही थी महिला, हिडेन कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो, पुणे में दुकानदार गिरफ्तार
चावला ने प्रस्ताव दिया कि यदि इस ट्रेन को बल्लारशाह के बजाय गोंदिया से वाया वडसा, चांदाफोर्ट और सौंदड होते हुए चलाया जाए, तो इससे संपूर्ण गड़चिरोली जिले और गोंदिया के नागरिकों को मुंबई के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। इससे न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी खुलेंगे।
वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की दस्तक
चर्चा के दौरान गोंदिया से नई पीढ़ी की वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को चलाने की मांग भी रखी गई। इन ट्रेनों को वाया बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर मार्ग पर चलाने का सुझाव दिया गया है, जिससे क्षेत्र में हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिल सके।
पटना साहिब के लिए सीधी ट्रेन सेवा
सिख समुदाय और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए, गोंदिया से तख्त श्री पटना साहिब (गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली) के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई है। इस ट्रेन को वाया बालाघाट, नैनपुर और जबलपुर रूट पर चलाने का प्रस्ताव है। इस मांग के संदर्भ में जसपाल सिंह चावला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक ज्ञापन प्रेषित किया है। रेल महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इन सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि रेलवे इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करेगा।
Gondia nandigram express extension vande bharat demand jaspal singh chawla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को लिखा ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
Apr 09, 2026 | 06:27 PM‘नहीं चलने देंगे IT कंपनियों में धर्मांतरण का रैकेट’, नासिक मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान
Apr 09, 2026 | 06:24 PMगोंदिया को मिलेगी वंदे भारत और मुंबई के लिए ट्रेन? नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार, पटना साहिब ट्रेन की मांग
Apr 09, 2026 | 06:22 PMअसम चुनाव के बीच Akhil Gogoi का बड़ा दावा, जनता करेगी सत्ता परिवर्तन; BJP की हार तय
Apr 09, 2026 | 06:18 PMIPL 2026: आखिरी गेंद से पहले गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच क्या हुई बात? GT के कप्तान ने किया ये बड़ा खुलासा
Apr 09, 2026 | 06:16 PM‘धुरंधर 2’ की सफलता ने बदली सारा अर्जुन की किस्मत, अब भंसाली की फिल्म में निभाएंगी बड़ा किरदार
Apr 09, 2026 | 06:15 PMलेबनान पर इजरायल का भीषण हमला, नेतन्याहू बोले- ‘जहां जरूरी होगा वहां मारेंगे’, हिज्बुल्लाह को दी बड़ी धमकी
Apr 09, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














