घाटकोपर में महापौर रितु तावड़े का एक्शन, अवैध पार्किंग और नशीले पदार्थों पर कार्रवाई
Ghatkopar Illegal Parking Action: घाटकोपर के सुधा पार्क मार्ग पर अवैध पार्किंग, रिक्शाओं और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ महापौर रितु तावड़े ने पुलिस और बीएमसी अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की।
- Written By: अपूर्वा नायक
घाटकोपर में अवैध पार्किंग के मुद्दे पर रितु तावड़े का एक्शन (सौ. सोशल मीडिया )
Ghatkopar Illegal Parking Action News: घाटकोपर के सुधा पार्क मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों, रिक्शाओं और बढ़ती गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सोमवार को मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने खुद मोर्चा संभालते हुए पुलिस और मनपा अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की।
इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर खड़े कई वाहनों पर कार्रवाई की गई, जबकि रिक्शा में खुलेआम शराब पी रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। साथ ही नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाली एक दुकान को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
दरअसल घाटकोपर स्थित एन विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सुधा पार्क क्षेत्र के नागरिकों ने महापौर रितू तावड़े के समक्ष कई गंभीर समस्याएं रखीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से वाहन और रिक्शा खड़े किए जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंची रितु तावड़े
फुटपाथों का उपयोग पार्किंग स्थल की तरह किया जा रहा है और सड़क किनारे खड़े वाहनों की आड़ में असामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ और स्कूलों तथा अस्पतालों के आसपास पान मसाला एवं नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर भी नागरिकों ने चिंता जताई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर रितू तावड़े बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद अधिकारियों के साथ सुधा पार्क मार्ग पहुंचीं।
ये भी पढ़ें :- BMC Railway Drain Cleaning: मानसून से पहले बीएमसी अलर्ट, नाला और रेलवे कल्वर्ट सफाई कार्य तेज
सफाई और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश
- निरीक्षण के दौरान पुष्प विहार मार्ग पर स्थित एक दुकान में नियमों का उल्लंघन करते हुए नशीले पदार्थों की बिक्री होती पाई गई। यह दुकान एसटीडी/पीसीओ व्यवसाय और दिव्यांग आरक्षण के अंतर्गत लाइसेंस प्राप्त होने के बावजूद अवैध गतिविधियों में शामिल थी। इसके बाद महापौर ने तत्काल दुकान हटाने के निर्देश दिए।
- इसके अलावा अवैध पार्किंग करने वाले सभी वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए। इसी दौरान शांतिपथ क्षेत्र में कबूतरों को दाना-पानी दिए जाने से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत भी सामने आई।
- महापौर ने संबंधित स्थान को कबूतर मुक्त बनाकर वहां सफाई और सौंदर्याकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नगरसेवकों से अपने क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं, यातायात और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
