Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे शिवसेना के कोटे में मीरा-भायन्दर विधानसभा सीट! गीता जैन को मिल सकता है टिकट

मुंबई की सीमा से सटे होने के कारण और तेजी से विकसित होने के कारण मीरा - भाईंदर विधानसभा सीट का राजनीतिक महत्व बहुत बढ़ जाता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीट शिंदे शिवसेना के कोटे में जा सकती है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 22, 2024 | 06:30 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हुए 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन महायुति और महाविकास आघाड़ी में टिकट बंटवारे को लेकर अभी तक सभी सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि महायुति के सबसे बड़े घटक दल बीजेपी ने अपने 99 उम्मीदवारों की पहली अधिकृत सूची जारी कर दी है। इसमें ठाणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आने वाली 6 विधानसभा सीटों में से 3 सीटों, 148 ठाणे विधानसभा सीट से संजय केलकर, 150 एरोली विधानसभा सीट से गणेश नाईक और 151 बेलापुर विधानसभा सीट से मंदा विजय म्हात्रे को बीजेपी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बची हुई 3 सीटें राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह क्षेत्र होने के कारण 147 कोपरी – पाचपाखाड़ी, 146 ओवला – माजीवाड़ा और 145 मीरा – भाईंदर विधानसभा सीट शिंदे शिवसेना के कोटे में जा सकती है।

गीता जैन को मिल सकता है टिकट

महायुति में अगर इस समीकरण पर अंतिम मुहर लग गई तो वर्तमान निर्दलीय विधायक गीता भरत जैन के टिकट की लॉटरी मीरा- भाईंदर विधानसभा सीट से लग सकती है। मुंबई की सीमा से सटे होने के कारण और तेजी से विकसित होने के कारण मीरा – भाईंदर विधानसभा सीट का राजनीतिक महत्व बहुत बढ़ जाता है। मीरा – भाईंदर महानगरपालिका (मनपा) में 2022 से प्रशासक राज शुरू होने से पहले मनपा की सत्ता पर बीजेपी काबिज थी। 2017 में हुए मनपा चुनाव में बीजेपी ने यहां 95 वार्डों में से 61 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की थी। इस कारण मीरा-भाईंदर को बीजेपी का गढ़ भी माना जाता है।

नरेंद्र मेहता को बीजेपी से टिकट मिलने की उम्मीद

इस विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर नरेंद्र मेहता चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं। हाल ही में टिकट की दावेदारी को पुख्ता करने के लिए मेहता ने एक विशाल संकल्प सभा का आयोजन भी किया था। इस सभा में उनके साथ मंच पर 50 से अधिक पूर्व नगरसेवक, नगरसेविकाएं तथा सैकड़ों पदाधिकारी और करीब 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। ऐसे में यदि टिकट बंटवारे में महायुति से शिंदे शिवसेना कोटे में यह सीट जाती है तो मेहता को निराशा हाथ लगेगी और उनके बगावत की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

 

Geeta jain can get ticket by going to mira bhayander assembly seat in shiv sena quota

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2024 | 06:30 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

लापता लड़कियों के बढ़ते मामले: मुख्यमंत्री ने दिया राज के सवाल का जवाब, बताई आंकड़ों की सच्चाई

2

महायुति बनाम लोकतंत्र! विपक्ष के नेता को लेकर संजय राउत का सियासी वार, कहा- शर्म आनी चाहिए

3

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई: 42 करोड़ की ‘Hydroponic Weed’ जब्त, 5 यात्री गिरफ्तार

4

पगड़ी सिस्टम से आजादी, मुंबई की जर्जर इमारतों में रहने वालों के लिए शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.