Gadchiroli District: गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील अंतर्गत आने वाले येणापुर गांव में यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण परिसर के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर येणापुर गांव में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करने की मांग परिसर के नागरिकों ने की है. वर्तमान स्थिति में यात्री होटल और पानठेलों का सहारा ले रहे है.
येणापुर गांव चामोर्शीआष्टी मार्ग पर बसा होकर यह क्षेत्र का बड़ा गांव है. परिसर के लक्ष्मणपुर, वायगांव समेत क्षेत्र के गांवों के नागरिक आष्टी अथवा चामोर्शी में जाने के लिए येणापुर में पहुंचते है. लेकिन यहां पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण यात्रियों को बरसात, ग्रीष्मकाल के दिनों में होटल अथवा पानठेलों का सहारा लेना पड़ रहा है. पिछले अनेक वर्षों से येणापुर में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करने की मांग निरंतर रूप से की जा रही है.
लेकिन संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण अब तक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण नहीं किया गया है. जिसका खामियाजा आवागमन करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे संबंधित विभाग तत्काल येणापुर में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करने की मांग परिसर के नागरिकों ने की है.