कुरखेड़ा में जंगली हाथियों का तांडव; मक्का और धान की फसलों को किया बर्बाद; दहशत में किसान, मुआवजे की मांग
गड़चिरोली में जंगली हाथियों के हमले से किसानों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग।
Gadchiroli Forest Department News: गड़चिरोली पिछले माह भर से जंगली हाथियों ने अपना डेरा कुरखेड़ा तहसील में जमाया है। हाथी रात के समय खेतों में प्रवेश कर फसलों को तबाह कर रहे है। जिससे कारण तहसील के किसानों का भारी नुकसान होकर किसानों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पिछले कुछ वर्षों से जिले के जंगल में हाथियों का विचरण शुरू है। जिले में एक तहसील से दूसरे तहसील में पहुंचकर जंगली हाथी निरंतर उत्पात मचा रहे है। विशेषत अब तक जंगली हाथियों के हमले एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अब पिछले एक माह से जंगली हाथियों का समूह कुरखेड़ा तहसील के विभिन्न गांव परिसर में विचरण कर रहा है।
इस तहसील के किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान फसल समेत मक्का फसल लगाई है। लेकिन रात होते ही जंगली हाथी खेतों में प्रवेश कर धान और मक्का फसल को तबाह कर रहे है। जिसके कारण किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। विशेषत शाम के समय जंगली हाथियों का दर्शन होने के कारण परिसर के नागरिक पूरी तरह भयभीत हो गए है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
शेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Akola News: अकोला में नकली और खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन बीज प्रकरण में पुलिस जांच शुरू
जिससे वनविभाग नुकसानग्रस्त क्षेत्र का पंचनामा कर किसानों को मुआवजा देने समेत जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने की मांग कुरखेड़ा तहसील के नागरिकों द्वारा की जा रही है।
