- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Where Conditions Improve People Climb Trees To Get Coverage Even After Seven Decades Inaccessible Areas Deprived Of Facilities
कहां सुधरे हालात, कवरेज पाने लोग चढ़ते है पेड़ों पर, सात दशक बाद भी सुविधा से वंचित दुर्गम क्षेत्र
स्थानीय नागरिक अब इन मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
- Written By: नवभारत डेस्क

News
अहेरी. गड़चिरोली जिले की अहेरी तहसील से करीब 60 किलोमीटर दूर बसे मरपल्ली और इसके आसपास के गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। आजादी के 75 से अधिक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस इलाके में न संचार सुविधा सुलभ है, न स्वास्थ्य सेवा और न ही पक्की सड़कों की सुविधा उपलब्ध है।
पेड़ों पर चढ़कर मोबाइल नेटवर्क की तलाश
मरपल्ली सहित कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क की इतनी खराब स्थिति है कि लोगों को एक-दूसरे से बात करने के लिए पेड़ों पर चढ़कर मोबाइल पकड़ना पड़ता है। कई बार नेटवर्क सिग्नल पाने के लिए ग्रामीण घंटों तक ऊँचाई पर बैठे रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क पर सफर अब और सुरक्षित? जानें कैसे आपके फोन पर पहले से आएगी खतरे की चेतावनी
Nokia कर रहा वापसी मोबाइल नहीं, अब नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ेगी कमाई
Vodafone Idea की वापसी की तैयारी: 5G बना नया सहारा, CEO बोले- “यूज़र्स संतुष्ट हैं”
Airtel यूजर्स को नेटवर्क में आई बड़ी परेशानी, इस तरह मिलेगा समाधान
स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहद मुश्किल
इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूर-दराज स्थित हैं, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए कई किलोमीटर तक पैदल यात्रा करनी पड़ती है। गंभीर बीमारियों की स्थिति में यह दूरी जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस दिशा में ठोस कदम उठाने से अब तक चूकते रहे हैं।
2जी नेटवर्क तक सीमित संचार सेवा
हालांकि जिले की अन्य तहसीलों में BSNL और निजी कंपनियों के टॉवर लग चुके हैं, जिससे वहां 3G और 4G सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अहेरी तहसील के दुर्गम क्षेत्रों में अभी भी केवल 2G नेटवर्क ही मौजूद है। इसके चलते न केवल बातचीत में दिक्कत होती है, बल्कि डिजीटल सेवाओं का लाभ उठाना भी संभव नहीं हो पा रहा।
सड़कें या तो हैं ही नहीं, या पूरी तरह जर्जर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों तक पक्की सड़कें लाने का दावा तो किया गया है, लेकिन हकीकत में मरपल्ली, करांचा, बसवापुर, करनेली, मुडेवाही, रेगुलवाही, तिम्मीर जैसे गांव आज भी कच्चे और जंगल के रास्तों से जुड़े हैं। कुछ गांवों तक सड़क पहुंची जरूर है, लेकिन वहां की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को यात्रा के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नागरिकों की मांगें तेज
स्थानीय नागरिक अब इन मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं। क्षेत्र में बेहतर मोबाइल नेटवर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, और मजबूत सड़क व्यवस्था की मांग को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
Where conditions improve people climb trees to get coverage even after seven decades inaccessible areas deprived of facilities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














