Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब मांग नहीं करेंगे-सड़क पर उतरेंगे,  कम्मासुर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, 15 दिन प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

कम्मासुर गांव के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे आंदोलन करेंगे। 30 वर्षों से पुलिया की मांग अधूरी है।

  • Author By mayur rangari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 13, 2026 | 06:39 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: अहेरी तहसील मुख्यालय से 70 किमी दूरी पर और देचलीपेठा मुख्य मार्ग से 3 किमी दूरी पर स्थित कम्मासुर गांव की हालत वर्तमान स्थिति में पूरी तरह विकट हो गई है. जिसके कारण ग्रामीणों को आजादी के 75 वर्ष बाद भी नरकीय यातनाएं भुगतनी पड़ रही है. विशेषत गांव में पक्की सड़क नहीं होकर नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया है. गांव में बिजली तो पहुंची, लेकिन काफी दिनों तक बिजली आपूर्ति खंडित रहती है.

इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. विशेषत ग्रामीणों ने द्वारा अनेक बार सरकार, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण कराया गया. बावजूद इसके गांव की समस्या हल करने के लिए किसी भी संज्ञान नहीं लिया है. जिसके कारण ग्रामीण अब पूरी तरह आक्रमक हो गए है. ग्रामीणों ने कहा कि अब बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी के सामने हाथ नहीं जोड़ेंगे बल्कि आंदोलन का रास्ता अपनाकर गांव का विकास करने का प्रयास करेंगे, ऐसी चेतावनी दी है.

अब तक पुल कार्य शुरू नहीं हुआ

कम्मासुर गांव समीपस्थ एक नाला बहता है. नाले पर पुलिया का निर्माण नहीं किए जाने के कारण प्रति वर्ष बारिश दिनों में इस गांव के लोगों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है. वहीं अन्य दिनों में नाले से जानलेवा सफर करना पड़ता है. विशेषत पिछले 30 वर्षों से नाले पर पुलिया का निर्माण करने की मांग निरंतर रूप से की जा रही है. लेकिन अब तक नाले पर पुलिया का कार्य शुरू नहीं किया है. जिससे ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के प्रति तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह

गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी

गडचिरोली में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, आरमोरी-वडसा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से एक की गई जान

Gadchiroli Accident News: रांगी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बहन को निमंत्रण देने निकले युवक की मौके पर मौत

सरकार और प्रशासन की अनदेखी

पिछले अनेक वर्षों से कुम्मासुरवासी गांव का विकास करने की मांग निरंतर कर रहे है. वहीं नाले पर पुलिया की मांग भी कायम है. बावजूद इसके सरकार और प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मांग की ओर नजरअंदाज किया जा रहा है. जिससे नागरिकों को नरकीय यातनाएं भुगतनी पड़ रही हैं. अब बर्दाश्त करना मुश्किल होकर आगामी 15 दिनों के भीतर गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के साथ ही नाले पर पुलिया का निर्माण करें, अन्यथा 15 दिनों के बाद जिम्मलगट्टा क्रॉसिंग पर चक्काजाम आंदोलन किए जाने की चेतावनी ग्रामीणों ने दी है. 13 जीजीपी 16

We will no longer demand we will take to the streets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 06:25 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.