Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली क्षेत्र में कुल 975 मतदाता चुनेंगे विप सदस्य; तीनों जिलों में कुल 17 मतदान केंद्र

MLC Elections: चुनाव पर्यवेक्षक स्वाती म्हसे पाटिल ने चंद्रपुर में वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 03, 2026 | 10:57 AM

चंद्रपुर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में अधिकारी (सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Total Of 975 Voters In Wardha-Chandrapur-Gadchiroli Region For MLC Elections: वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की निगरानी एवं नियंत्रण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वाती म्हसे पाटिल को निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को चुनावी मशीनरी तथा विभिन्न नोडल अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की।

चंद्रपुर जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में निर्वाचन अधिकारी एवं चंद्रपुर की जिलाधिकारी वसुमना पंत, पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव देशमुख, निवासी उप जिलाधिकारी दगडू कुंभार सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक स्वाती म्हसे पाटील ने सभी नोडल अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि, चुनाव संबंधी सभी कार्य अत्यंत गंभीरता और सावधानी के साथ किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने पाए। उन्होंने मतपत्रों, मतपेटियों तथा अन्य चुनावी सामग्री के वितरण और परिवहन में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। बैठक से पूर्व उन्होंने चंद्रपुर तहसील कार्यालय स्थित मतदान केंद्र तथा मतगणना कक्ष का निरीक्षण भी किया।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल से चोरी की 2 बड़ी खबरें: अनाज चोर गिरोह और किसान से लूट करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

गर्मी से राहत, लेकिन सड़कों पर आफत, नासिक में पहली बारिश का असर; जलभराव और बिजली कटौती से लोग परेशान

भद्रावती के लेंडाला तालाब के सौंदर्यीकरण के दौरान हुई हजारों मछलियों की मौत, मछुआरों की आजीविका पर संकट

छत्रपति संभाजीनगर में मदद के बहाने 80 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार; लोगों में भारी गुस्सा

चंद्रपुर तहसील कार्यालय में होगी मतगणना

प्रस्तुतिकरण के दौरान जिलाधिकारी वसुमना पंत ने बताया कि, वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में कुल 975 मतदाता हैं, जिनमें 495 पुरुष और 480 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि, निर्वाचन क्षेत्र में चंद्रपुर जिले की 1 महानगरपालिका, 10 नगर परिषदें और 7 नगर पंचायतें, गडचिरोली जिले की 3 नगर परिषदें और 9 नगर पंचायतें तथा वर्धा जिले की 10 नगर परिषदें शामिल हैं।

तीनों जिलों की जिला परिषदों के मतदाताओं की संख्या शून्य है। तीनों जिलों में उपविभागीय अधिकारी कार्यालय और तहसील कार्यालयों में कुल 17 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मतगणना चंद्रपुर तहसील कार्यालय में होगी। बैठक में उपविभागीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी विशालकुमार मेश्राम, उप जिलाधिकारी संजय पवार, अतुल जटाले, शुभम दांडेकर, सचिन कुमावत, पालिका प्रशासन अधिकारी डा। विद्या गायकवाड़, कार्यकारी अभियंता अक्षय पगारे, जिला आपूर्ति अधिकारी राहुल बहादूरकर और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी किरण मोरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं गडचिरोली और वर्धा जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

पर्यवेक्षक से मिल सकेंगे उम्मीदवार और मतदाता

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अथवा मतदाता निर्वाचन पर्यवेक्षक स्वाती म्हसे पाटील से बकुल वीआईपी गेस्ट हाउस, फॉरेस्ट अकादमी, चंद्रपुर में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 6 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढे़ं:-  सड़क पर उतरे अन्नदाता: सिरोंचा में धान खरीदी केंद्र शुरू न होने से भड़के किसान; 2 घंटे तक हाईवे जाम

निरीक्षण दौरे का कार्यक्रम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन पर्यवेक्षक के दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। प्रथम दौराः 1 जून से 4 जून 2026 तक (नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से नाम वापसी की अंतिम तिथि तक) द्वितीय दौराः 12 जून से 14 जून 2026 तक तृतीय दौराः 17 जून 2026 से मतदान प्रक्रिया के एक दिन पूर्व से लेकर मतगणना पूरी होने और चुनाव परिणाम घोषित होने तक निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Wardha chandrapur gadchiroli election observer swati patil review meeting 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 09:21 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Gadchirol News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Vidhan Parishad
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.