Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मुर्गा बाजार की धुम, पुलिस विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Nov 07, 2021 | 10:18 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली. दिवाली उत्सव समाप्त होने के बाद जिले के ग्रामीण अंचल में मुर्गा बाजार की  शुरूआत हुई है. जिसमें मुर्गा बाजार शौकिन बड़े पैमाने पर अपनी उपस्थिति दिखाते है.और मुर्गो की लढ़ाई पर हजारों, लाखों रूपयों का जुआ खेला जाता है. गड़चिरोली जिले में आदिवासी समाज की संख्या अधिक है.

आदिवासी समाज का मुर्गा बाजार यह पारंपारिक खेल माना जाता है. वहीं इस समाज के लोग केवल मंनोरजन के लिये मुर्गा बाजार का आयोजन करते है.  मात्र पिछले कुछ वर्षो से कुछ शौकिन मुर्गो की लड़ाई पर पैसे लगाना शुरू कर दिया. जिसके कारण देखते ही देखते मुर्गा बाजार में जुआ खेलना शुरू हो गया.

पिछले कुछ वर्षो से मुर्गो की लढ़ाई पर हजारों लाखों रूपयों का जुआ खेला जा रहा है. जिसके कारण शौकिनों की तादाद बढ़कर गड़चिरोली जिले में जिले से सटे चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा जिले समेत लेगंगाना और छत्तीसगढ़ राज्य से भी मुर्गा बाजार शौकिन कार और दुपहिया लेकर आते है.  वर्तमान स्थिति में जिले के विभिन्न हिस्सों में मुर्गा बाजार आयोजित किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

 टूरिस्ट अट्रैक्शन बना नया ब्रिज, मिसिंग लिंक बना नया सेल्फी पॉइंट, 100 की रफ्तार पर जानलेवा फोटोबाजी

शक के चलते दोस्त का गला रेतने की कोशिश, पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में हमला

ट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम: डील करो या तबाही के लिए तैयार रहो, सीजफायर के बीच दी हमले की धमकी

पुणे में धर्मांतरण का विवाद, जीसस इज लॉर्ड चर्च पर भाजपा नेता गोपीचंद पाडलकर के गंभीर आरोप

सीमावर्ती इलाकों में सर्वाधिक होता है मुर्गा बाजार का आयोजन

गड़चिरोली जिला पुरी तरह जंगल व्याप्त है.  ऐसे में सीमावर्ती इलाकों में पुलिस थानों की संख्या कम है. जिसके कारण जंगल के आड़ में कुछ लोग अवैध तरीके से मुर्गा बाजार का आयोजन करते है. जिसमें हजारों, लाखों रूपयों का जुआ खेला जाता है. मात्र यह क्षेत्र दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र में होने के कारण पुलिस की कार्रवाई न के बराबर होती है. ऐसे में मुर्गा बाजार शौकिनों के हौंसले बढ़कर बड़े पैमाने पर मुर्गा बाजार का आयोजन किया जाता है. जिससे पुलिस विभाग को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता होने की बात कही जा रही है.

पुलिस को कार्रवाई करने की आवश्यकता

वर्तमान स्थिति में जिले के विभिन्न स्थानों पर मुर्गा बाजार आयोजित किया जा रहा है. जहां मुर्गो की लढ़ाई पर हजारों लाखों रूपयों का जुआ खेला जा रहा है. मुर्गा बाजार में जिले समेत बाहर जिले के शौकिन भी बड़ी संख्या में आ रहे है. इसके अलावा अब मुर्गा बाजार में छात्र दिखाई देने से छात्रों का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है. मुर्गा बाजार में अवैध तरीके से जुआ खेले जाने के कारण विवाद भी होते है. ऐसे में पुलिस विभाग को इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर अवैध मुर्गा बाजार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग जिले के नागरिकों द्वारा की जा रही है.

The smoke of the cock market in the rural area of the district the police department needs attention

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2021 | 10:18 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.