-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- The Demand For Increasing The Period Of Paddy Procurement Is Gaining Momentum Many Farmers Are In Danger Of Being Deprived
धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग पकड़ रही जोर, अनेक किसानों पर वंचित रहने की नौबत
- Written By: नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. खरीप और रबी सत्र में अकाली बारिश के चलते किसानों का भारी नुकसान हुआ है. जिसके कारण जिले के किसान पुरी तरह चिंता में पड़ गये. ऐसे स्थिति में सरकार द्वारा धान खरीदी करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी घोषित करने के कारण जिले के किसान पुरी तरह दुविधा में पड़ गये है.
जिसके कारण सरकार धान खरीदी की अवधि बढ़ाए, इसलिये जिले के किसान समेत राजनितिक और सामाजिक संगठनों द्वारा मांग की जा रही है. जिले राजनितिक दल और सामाजिक संगठन प्रशासकीय कार्यालयों में पहुंचकर प्रशासन को मांगों का ज्ञापन सौंपते नजर आ रहे है.
आदिवासी कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
15 दिन पहले हुई अकाली बारिश और ओलो चलते अनेक जगह पर सरकारी धान खरीदी केंद्रों में बंद-चालु होने का सिलसिला जारी था. जिसके कारण किसानों के धान धान खरीदी केंद्रों के सामने पड़े है. ऐसे में सरकार द्वारा धान खरीदी करने की अंतिम अवधि 31 जनवरी घोषित किए जाने के कारण धान बेचने के लिये किसानों की भागदौड़ शुरू है. जिससे कारण सरकार व प्रशासन धान खरीदी की अवधि बढ़ाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी गड़चिरोली जिला आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दी है.
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान खरीदी नहीं होने पर किसानों का चक्काजाम, NH-63 पर यातायात ठप
भंडारा में धान पंजीकरण का नया रिकॉर्ड, 79 हजार से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन
गोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
गड़चिरोली में 1 मई से धान और मक्का खरीदी शुरू, MSP पर ऐलान-किसानों को राहत
अनेक किसानों का नहीं हुआ ई-फसल पंजीयन
सरकार ने सरकारी धान खरीदी में पारदर्शकता हो, इसलिये ई-फसल पंजीयन प्रक्रिया शुरू की. ई-फसल पंजीयन किए हुए सातबारह को धान खरीदी के लिये पात्र माने जाएंगे. लेकिन जिले में अब तक अनेक किसानों के ई-फसल पंजीयन नहीं हुआ है. जिसके कारण किसान वर्ग ई-फसल पंजीयन करने के लिये भागदौड़ करते नजर आ रहे है. वहीं अनेक किसानों को धान बिक्री से वंचित रहने की नौबत भी आन पड़ सकती है.
धान खरीदी की अवधि बढ़ाए: लेनगुरे
जिप सदस्य विनोद लेनगुरे ने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिलाधिश को भिजवाये ज्ञापन में कहां कि, पिछले 15 दिन पहले हुई अकाली बारिश के चलते किसानों के खेतों में पानी जमा हुआ था. जिसके कारण धान कुटाई करने में विलंब हो गया. ऐसे में अब 31 जनवरी तक धान खरीदी की अवधि होने के कारण अनेक किसानों को धान बिक्री से वंचित रहना पड़ सकता है.
जिससे धान खरीदी की अवधि बढाए, ऐसी मांग ज्ञापन में की है. धानोरा के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते समय जिप सदस्य विनोद लेनगुरे, पार्षद राजु मोहुर्ले, पार्षद मानिकशहा मड़ावी, कामनगड़ के सरपंच संजय गावड़े, पार्षद भुषण उंदिरवाड़े, गिरीधर सोनुले आदि उपस्थित थे.
The demand for increasing the period of paddy procurement is gaining momentum many farmers are in danger of being deprived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM














