निलंबित सुरक्षा रक्षक की टंकी से गिरकर मौत, एटापल्ली तहसील के तुमरगुंडा की घटना

death
Representative Photo/Social Media
Published on: 
Updated on: 

एटापल्ली. शराब के नशे में पानी के टंकी पर चढ़े निलंबित सुरक्षा रक्षक की टंकी से गिरने से मृत्यु होने की घटना तहसील के तुमरगुंडा में घटी. पुलिस सूत्रों के अनुसार  तुमरगुंडा निवासी संतोष कम्मा कालगा (38)  यह एटापल्ली तहसील के सुरजागड में शुरू लोहखनिज उत्खनन प्रकल्प में सुरक्षा रक्षक के रूप में कार्यरत था. किंतु एक माह पूर्व कर्तव्य में कोताही बरतने का आरोप लगाकर उसे प्रबंधन ने निलंबित किया था. इसके पश्चात व निरंतर शराब के नशे में धूत रहता था. वह शराब के नशे में ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के टंकी पर चढ़ गया. इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरने से उसकी मृत्यु हो गई.  मामले की जांच एटापल्ली पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक विजयानंद पाटिल के मार्गदर्शन में  शुरू है.