Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिरोंचा में शिक्षा विभाग का बंटाधार! 97 शिक्षक और 9 केंद्राध्यक्षों के पद वर्षों से खाली

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले की सिरोंचा तहसील में शिक्षा विभाग की भारी लापरवाही उजागर। 289 स्वीकृत पदों में से 97 पद रिक्त, केंद्र प्रमुख और विस्तार अधिकारी के सभी पद खाली।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 31, 2025 | 09:57 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Sironcha Teacher Posts Vacant: आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले के अंतिम छोर पर बसे सिरोंचा तहसील में पिछले अनेक वर्षों से शिक्षा विभाग का बंटाधार हो रहा है। लेकिन इसकी ओर किसी अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है। जिससे तहसील में शिक्षारत विद्यार्थियों का लगातार शैक्षणिक नुकसान हो रहा है।

सिराेंचा तहसील की कुल 123 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शालाओं के लिए सरकार ने शिक्षकों के 289 पद मंजूर किये है। लेकिन इनमें से 97 पद वर्षों से रिक्त होकर केवल 192 शिक्षक ही विद्यार्थियों को पढ़ा रहें है। इतना ही नहीं तहसील के कुल 9 केंद्रों में सभी 9 केंद्र प्रमुखों के पद भी रिक्त पड़े हुए है। साथ ही शिक्षा विस्तार अधिकारी के सभी 4 पद रिक्त होने से यहां कार्यरत शिक्षकों पर ही कार्य का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा जा रहा है।

राज्य सरकार के शालेय शिक्षा मंत्रालय ने जहां गांव वहां शाला की तर्ज पर हर गांवों में प्राथमिक शालाएं आरंभ की है। इन शालाओं में शिक्षारत विद्यार्थियों को सभी सुविधायुक्त शिक्षा देने के लिए सर्व शिक्षा अभियान भी क्रियान्वित किया गया है। लेकिन यह अभियान सिरोंचा तहसील में पूरी तरह विफल साबित होते दिखायी दे रहा है।

74 स्कूलों में एक ही शिक्षक

सिरोंचा तहसील में कुल 74 ऐसी स्कूलें हैं जहां पर केवल 1 ही शिक्षक कार्यरत है। इन सभी स्कूलों में 1 से 4 तक की कक्षाएं होकर दर्जनों विद्यार्थी शिक्षारत है। लेकिन स्कूल में एक ही शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों का लगातार शैक्षणिक नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें:- बच्चू कडू के आगे झुकी फडणवीस सरकार, 30 जून तक किसानों की कर्जमाफी पर होगा फैसला

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों पर शिक्षा के साथ अन्य विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां भी सौंप रखी है। जिससे भी शिक्षक अपनी स्कूलों में समय पर नहीं पहुंच पा रहें है। शिक्षा विभाग को मजबूती देने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की आवश्यकता महसूस हो रहीं है।

अधिकांश स्कूलों में बिजली का अभाव

सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से जिला परिषद शालाओं में शिक्षारत विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर प्रभावि शिक्षा दिलाने के लिए शालाओं को डिजिटल करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत सभी शालाओं में विभिन्न प्रकार के साहित्य और उपकरण भेजे गये है।

इन उपकरणों को चलाने के लिए बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होती है। लेकिन सिरोंचा तहसील के अंदरूनी गांवों की स्कूलों में आज भी बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं होने से डिजिटल योजना की सामुग्री शो-पीस बनीं हुई है। लगातार हो रहीं अनदेखी के कारण सिरोंचा तहसील में डिजिटल शिक्षा का सपना अब तक साकार नहीं हो पाया है।

Sironcha education crisis 97 teacher posts vacant in gadchiroli district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 09:57 AM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

मतदाता सूची से नाम गायब? दी गई चुनौती, हाई कोर्ट सख्त, कहा- जिला चुनाव अधिकारी करें जल्द निर्णय

2

Gadchiroli News: गड़चिरोली में अंतिम संस्कार बना संकट! 150 गांवों में नहीं है श्मशानभूमि

3

Mumbai: वसई-विरार में टैंकरों की लापरवाही पर लगाम, 6 महीनों में 131 टैंकरों पर कार्रवाई

4

कोराडी पावर प्लांट: कोयला खत्म! सिर्फ 11 दिन का स्टॉक बचा, हाई कोर्ट ने टेंडर को दी हरी झंडी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.