रोजगार के नाम पर आदिवासी महिलाओं का यौन शोषण, नक्सली पर्चे में सनसनीखेज आरोप
- Written By: नवभारत डेस्क
गडचिरोली. विभिन्न कारणों से विवादों में रहा सूरजागढ़ लौह प्रकल्प फिर एक बार नक्सलियों के निशाने पर आ गया है. गुरुपल्ली इलाके में मिले एक नक्सली पर्चे में नौकरी दिलाने के नाम पर खनन माफियाओं द्वारा आदिवासी महिलाओं का यौन शोषण किया जा रहा है. ऐसा आरोप पर्चे में नक्सलियों ने लगाया है.
विशेष दंडकारण्य जोनल समिति, दक्षिण गडचिरोली के प्रवक्ता कार्तिक कुमार के नाम से जारी नक्सली पर्चे में कहा गया कि, एटापल्ली तहसील के सुरजागड पहाडी पर पिछले देड वर्ष से लोह खनीज का खुदाईकरण शुरू है. स्थानीय लोगों को रोजगार देने के नाम पर कंपनी और प्रशासन द्वारा बड़े-बड़े दावे किये जा रहे है. लेकिन वास्तविक स्थिति इससे भिन्न है.
इस इलाके में प्रशासन के साथ हाथ मिला कर कुछ खनन माफियाओं का यहा प्रभाव दिखायी देता है. इनमें से कुछ दलाल आदिवासी महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहे है,ऐसा आरोप नक्सलियों के पर्चे में लगाया गया है. इतना ही नहीं, यह भी जिक्र है कि, कुछ आदिवासी युवकों से दलालों ने रोजगार के नाम पर पैसे भी वसुल कर किये, पुलिस का डर दिखाकर यहां की महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं. इस पत्र में ऐसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
आदिवासी विकास पर राज्यपाल से चर्चा: जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक और 12,500 रिक्त पदों पर विशेष भर्ती की मांग
गड़चिरोली: महुआ के फूलों ने बदली आदिवासी महिलाओं की किस्मत, वंदना गावडे के बचत समूह ने किया 80 लाख का टर्नओवर
अकोला: नरनाला महोत्सव 15 से17 फरवरी, प्रकृति और संस्कृति का भव्य संगम; जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा
आश्रम स्कूलों में आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, AE-BAS पोर्टल से ट्राइबल स्कूलों में पारदर्शिता
विशेषत: नक्सलियों ने धमकी भी दी कि, यह सब नहीं रोका गया तो, दलालों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा. वहीं दुसरी ओर गुरुपल्ली मार्ग पर मिले यह नक्सली पर्चे नक्सलियों ने लगाए है, या फिर किसी और ने?इसे लेकर संदेह जताया जा रहा है. लेकिन कुछ माह पहले एक ट्रक चालक द्वारा आदिवासी महिला के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया था.
