संत तुकाराम महाराज बीजोत्सव पर शंकरपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महाप्रसाद के साथ समापन

शंकरपुर में तुकाराम महाराज बीजोत्सव का धूमधाम से आयोजन, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन।
संत तुकाराम महाराज बीजोत्सव पर शंकरपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महाप्रसाद के साथ समापन
Published on
Updated on

देसाईगंज तहसील के शंकरपुर में कुणबी समाज व युवा कुणबी समाज संगठन की ओर से जगद्गुरु संत शिरोमणी तुकाराम महाराज बीजोत्सव का कार्यक्रम 4 व 5 मार्च को उत्साह में मनाया गया। संत शिरोमणी जगद्गुरु तुकाराम महाराज समाज मंदिर में हुए 2 दिवसीय कार्यक्रम का समापन गोपालकाला व महाप्रसाद से किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत शिरोमणी तुकाराम महाराज के बीजोत्सव के उपलक्ष्य में शंकरपुर में व्यापक उत्साह का वातावरण था।

इस दौरान 4 मार्च को कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रथम दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन, कीर्तन आदि कार्यक्रम हुए। वहीं दूसरे दिन 5 मार्च को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। दिनभर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। शाम को गोपालकाला किया गया। वहीं महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कृष्णा गजबे, पूर्व पंस सभापति परसराम टिकले, विनोद बुद्धे, दादाजी वालदे, राजेंद्र बुल्ले, नानाजी करांकर, जगनजी चंडिकार, विठोबा धांडे, हेमंत कराणकर, विकास बुल्ले, भरत बघमारे, दुर्वे सर, वर्षा बघमारे, चंदू वाघाडे, महेश भरणे, जगदीश शेंद्रे, सुभाष कुमरे, दुधराम बुद्दे, विश्वनाथ ठेंगरी, प्रशांत उसगावकर आदि उपस्थित थे।

पूर्व विधायक ने किया पूजन

इस दौरान आरमोरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कृष्णा गजबे ने संत शिरोमणी तुकाराम महाराज की मूर्ति का पूजन किया। उनकी उपस्थिति में मान्यवरों के हाथों दहीहांडी फोड़कर गोपालकाला का समापन किया। इस समारोह के चलते गांव में भक्तिमय वातावरण निर्माण हुआ था।

समाज को करें मजबूत गजबे

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक कृष्णा गजबे ने कहा कि संत तुकाराम महाराज के बीजोत्सव से अपने संत परंपरा का जतन हुआ है। कुणबी समाज द्वारा दिखाई एकजूटता अभिमान की बात है। भक्ति व कर्मसंग्राम से ग्रामीण अंचल का विकास करें। महायुति सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजना का लाभ लेकर समाज को मजबूत करें, जनसेवा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा, ऐसी बात पूर्व विधायक गजबे ने कही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com