रापनि कर्मियों का हड़ताल शुरू,थमे बसों के पहिया
- Written By: नवभारत डेस्क
- रापनि कर्मियों को सरकार में समावेश करने की मांग
गड़चिरोली. रापनि कर्मचारियों को सरकारी सेवा में शामिल करने की प्रमुख मांग को लेकर शनिवार सुबह से गड़चिरोली डिपो के करीब 400 कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है. बस चालक और परिचालक हड़ताल में शामिल होने के कारण गड़चिरोली डिपो से निकलनेवाली बस फेरियां पूर्णत: बंद हो गयी. जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा. इधर आंदालनकर्ता रापनि कर्मचारियों ने यह प्रमुख मांर्ग पूर्ण होने तक हड़ताल कायम रखने की चेतावनी दी है.
इसी बीच गड़चिरोली नप की नगराध्यक्ष योगिता पिपरे और भाजपा महामंत्री तथा पार्षद प्रमोद पिपरे ने आंदोलन को समर्थन देते हुए अपनी उपस्थिति दर्शायी है. वहीं आंदोलनकर्ताओं के साथ होने की बात उन्होंने कही है. इस आंदोलन में समाधान मारकंड़े, सुनिल पेचकाले, अंकुश केंद्रे, राजीव जुमड़े, महेश जौंजालकर, महेश बहिरेवार, मनिराम कुलमेथे, संतोष चलाख, नारायण फड समेत बड़ी संख्या में पुरूष व महिला रापनि कर्मचारी उपस्थित थे.
बसे डिपों में जमा, छाया सन्नाटा
गड़चिरोली डिपो के कर्मचारियों ने अपनी एक प्रमुख मांग को लेकर डिपो के सामने ही हड़ताल शुरू कर दिया है. रापनि कर्मचारियों के आंदोलन के चलते गड़चिरोली जिला अंतर्गत तथा बाहर जिलों में आवागमन करनेवाली बसेस डिपो में जमा हो गयी थी. शनिवार को सुबह से एक भी बस डिपो के बाहर नहीं निकलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
सम्बंधित ख़बरें
वहीं रापनि कर्मचारियों का हड़ताल शुरू होने की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली डिपों परिसर में सन्नाना छा गया था. अनेक यात्रि बस डिपों में पहुंचने के बाद बसेस नहीं चलाए जाने की जानकारी मिलने से यात्रियों को भारी त्रासदि का सामना करना पड़ता.
निजि वाहनों का सहारा लेने यात्रि हुए मजबूर
गड़चिरोली जिला मुख्यालय में रापनि का बस डि़पो होने के कारण गड़चिरोली जिले के विभिन्न गांवों के नागरिक समेत बाहर जिलों के यात्रि इस डिपो में आकर बसों से विभिन्न जिलों में आवागमन करते है. इसके अलावा गड़चिरोली तहसील समेत अन्यों तहसीलों के कर्मचारी बसों में सवार होकर अपडाउन करने के कारण उन्हें बसों की प्रतिक्षा थी.
लेकिन शनिवार को सुबह ही रापनि कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू करने के कारण बस फेरियां बंद हो गयी. जिसके कारण बस डिपों में आए यात्रियों को डिपों से वापिस लौटकर निजि वाहनों का सहारा लेना पड़ा. जिससे यात्रि पुरी तरह त्रस्त हो गये थे.
भाजपा ने दिया आंदोलन को समर्थन
रापनि कर्मचारियों का सरकार में समावेश करने की प्रमुख मांग को लेकर शुक्रवार से रापनि कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है. इसी बीच गड़चिरोली-चिमुर लोस क्षेत्र के सांसद अशोक नेते, गड़चिरोली विस क्षेत्र के विधायक डा. देवराव होली, नगराध्यक्ष योगिता पिपरे समेत समेत अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने आंदोलनस्थल को भेट देकर रापनि कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही है. जिससे आंदोलनकर्ता रापनि कर्मचारियों का हौंसला बढ़ गया है.
