Gadchiroli Accident: गड़चिरोली में एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से एक दोपहिया सवार की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को आष्टीआलापल्ली मार्ग के लगाम गांव के समीप घटी।
दुर्घटना में मृतक की पहचान चामोर्शी निवासी अतुल बुरे (35) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे दोपहिया सवार वैभव आत्राम (27) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एम. एच. 33 केजे 9952 क्रमांक की बाइक से आष्टी से आलापल्ली की ओर जा रहे थे। तभी एम. एच. 34 सीक्यू 2329 क्रमांक के ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
घटना के तुरंत बाद अहेरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल वैभव आत्राम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगाम में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अहेरी के उपजिला अस्पताल में भेजा गया है।
पुलिस निरीक्षक हर्षल एकरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक देवेंद्र पटले और उनकी टीम मामले की जांच कर रही है।