शहर के 33 जर्जर इमारतों को नप की नोटिस, बरसात में इमारते बन सकती है जानलेवा

5_GGP_22
Updated on

गड़चिरोली. गड़चिरोली शहर के विभिन्न वार्डो में अनेक जर्जर इमारत इन दिनों से जानलेवा बनी हुई है. बरसात के दिनों में जर्जर इमारत गिरकर जिवितहानि होने की संभावना रहती है. जिसके मद़देनजर गड़चिरोली नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर के करीब 33 लोगों को नोटिस भिजवाकर जर्जर इमारत गिराने की सूचना दी है.

लेकिन दुसरी ओर संबंधित मकान मालिक नगर परिषद की सूचनाओं की ओर अनदेखी करते नजर आ रहे है. जिससे बरसात के दिनों में आंधी-तुफान से चलते जर्जर इमारत गिरकर जिवितहानि होने की संभावना नकारी नहीं जा सकती है. जिससे अब नगर परिषद को ही इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होने की बात कही जा रही है. 

पांच वर्षो से भिजवाये जा रहे नोटिस 

नगर परिषद के नगर रचना विभाग द्वारा शहर के जर्जर हुए इमारतों को गिराने संदर्भ में संबंधित मकान मालिकों को पिछले पांच वषो्र्र से निरंतर नोटिस भिजवाकर जर्जर मकान गिराने की सूचना दी जा रही है. लेकिन दुसरी ओर मकान मालिक विभिन्न तरह का बहाना बनाकर मकान गिराने से आनाकानी करते नजर आ रहे है.

नगर परिषद ने नगर परिषद ने सर्वोदय वार्ड, नेहरू वार्ड,  हनुमान वार्ड,  फुले वार्ड, गांधी वार्ड, धानोरा मार्ग, आरमोरी मार्ग और चंद्रपुर मार्ग के जर्जर इमारत मालिकों को नोटिस भिजवाया है. निरंतर पांच वर्षो से नोटिस भिजवाये जाने के बाद भी अब तक जर्जर मकान नहीं गिराए गए है. 

जिवितहानि हुई तो मकान मालिक जिम्मेदार: मुख्याधिकारी

गड़चिरोली नगर परिषद के मुख्याधिकारी विशाल वाघ ने बताया कि, जर्जर हुए इमारत और मकान गिराने संदर्भ में संबंधित मकान मालिकों को नोटिस भिजवाया जा रहा है. कुछ लोगों ने नगर परिषद को सहयोग करने के कारण नगर परिषद ने कुछ मकान गिराए है.  लेकिन कुछ लोग अब तक जर्जर मकान नहीं गिराया है. ऐसे में यदि जर्जर मकान गिरकर किसी भी तरह की जिवितहानि हुई तो संबंधित मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.साथ ही नगर परिषद जर्जर इमारत गिराकर संबंधित मकान मालिक से खर्चा वसूल करेगी. ऐसी बात उन्होंने कही है. 

अधिकत्तर मकान किराए पर 

जर्जर इमारत होकर तथा नगर परिषद द्वारा मकान गिराने संदर्भ में नोटिस भिजवाने के बावजूद भी मकान मालिक  किसी भी तरह की गंभीरता बरतते नहीं दिखाई दे रहा है. मकान गिराने के बजाय जर्जर मकान गिराए पर देकर दुर्घटना को न्यौता दे रहे है.  नगर परिषद द्वारा 33 लोगों को नोटिस दिया गया है. इनमें से करीब 10 लोगों को जर्जर मकान लोगों को किराए पर दिये गये है. वहीं शेष मकानों में मकान मालिक स्वयं रह रहे है. यह मामला गंभीर होकर नगर परिषद को कार्रवाई करनी होगी, ऐसी मांग शहर के नागरिकों द्वारा की जा रही है. 

Navbharat Live
navbharatlive.com