‘BJP ने वोट चुराकर सत्ता पाई!’ कांग्रेस सांसद का बड़ा आरोप, माओवादी समर्थन से मचा सियासी तूफान
Gadchiroli Politics: कांग्रेस सांसद नामदेव किरसान ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। माओवादी संगठन के कथित समर्थन पर बोले– नक्सलियों का समर्थन या विरोध, दोनों ही संदिग्ध हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर
Maharashtra Politics: कांग्रेस सांसद नामदेव किरसान ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने चुनावों में वोट चोरी करके सत्ता हासिल करने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस के इस आरोप पर माओवादी संगठन ने कथित तौर पर पर्चा प्रकाशित किया, जिसपर किरसान ने समर्थन की बात कही।
कांग्रेस सांसद नामदेव किरसान ने आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा पर ‘वोट चोरी’ कर सत्ता हासिल करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर माओवादी संगठन द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस के समर्थन में 11 पन्नों का एक पर्चा प्रकाशित किए जाने की खबर ने सनसनी फैला दी है। इस पर्चे और बीजेपी पर लगे आरोपों को लेकर किरसान ने बड़ा बयान दिया है।
नक्सलियों का समर्थन या विरोध, दोनों ही संदिग्ध
नामदेव किरसान ने कहा, “माओवादी संगठन, जो हमेशा से चुनाव प्रक्रिया का विरोध करते रहे हैं, अब कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन गडचिरौली जिले की हकीकत यह है कि नक्सल प्रभाव के कारण कई वर्षों तक 45 से 55 गांवों में मतदान ही नहीं हो सका।”
सम्बंधित ख़बरें
UBT को बताया उलेमा बचाव टोली, उद्धव के बाबर जनता पार्टी वाले तंज पर नरेश म्हस्के का पलटवार
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का नया रिकॉर्ड: शरद पवार को पछाड़ बने तीसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले CM
नवनीत राणा-सुषमा अंधारे में ठनी, सिर्फ डायलॉगबाजी से बड़ा नेता नहीं बना जाता…उबाठा उपनेता ने ली चुटकी
गौशाला अनुदान घोटाले के आरोपों से गरमाई सियासत; संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, एजी रिपोर्ट में खुलासे से हड़कंप
उन्होंने माओवादियों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गैर-हिस्सेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा, “नक्सली न तो वोट देते हैं, न ही चुनाव में हिस्सा लेते हैं। ऐसे संगठनों का समर्थन या विरोध, दोनों ही संदिग्ध हैं।”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 31 जनवरी तक कराने का आदेश, फडणवीस सरकार को फटकारा
किरसान ने माओवादी पर्चे की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “यह पर्चा किसने और क्यों जारी किया, इसकी कोई पुष्टि नहीं है। पहले भी आईटी सेल के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिशें हो चुकी हैं। बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप और माओवादियों का समर्थन, दोनों ही संदेहास्पद हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव सभी दलों के लिए समान होते हैं और सिर्फ बीजेपी के खिलाफ प्रक्रिया का विरोध होने का दावा तर्कसंगत नहीं है।
किरसान ने कहा, “जब तक इस पर्चे की प्रामाणिकता साबित नहीं होती, इसे सच नहीं माना जा सकता।” इस विवाद ने गडचिरौली में राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है, जहां नक्सलवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पहले से ही जटिल मुद्दे रहे हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
