Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निकाय चुनावों में ‘ब्रेकअप’ तय…नहीं होगा गठबंधन! भाजपा-कांग्रेस ने दिए स्पष्ट संकेत

Maharashtra Local Body Elections: निकाय चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ने गठबंधन से किनारा किया। फडणवीस ने कहा इस जिले को छोड़ राज्यभर में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 26, 2025 | 08:28 AM

निकाय चुनाव (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Municipal Election 2025: लोकसभा व विधानसभा चुनावों में गठबंधन कर लड़ने वाली महायुति व मविआ स्थानीय निकाय चुनावों में अलग-अलग चुनाव लड़ने वाली हैं। इसके स्पष्ट संकेत दोनों गठबंधनों की मुख्य पार्टियों भाजपा व कांग्रेस ने दे दिए हैं। मतलब मनपा चुनावों में दोनों ही गठबंधन टूटे नजर आएंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिया है कि मुंबई को छोड़कर राज्यभर में बीजेपी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

कुछ जगहों पर मैत्रीपूर्ण लड़ाई भी हो सकती है। वहीं मविआ में शामिल घटक दल शिवसेना उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मनसे मुंबई चुनाव साथ में लड़ने की तैयारी में हैं। इसके चलते कांग्रेस ने भी अपना अलग रास्ता तय कर लिया है। वह भी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मतलब निकाय चुनावों में गठबंधन नहीं होने वाला है।

पिंपरी-चिंचवड़ में भी बीजेपी बड़ी

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड़ में राष्ट्रवादी अजीत पवार गुट के प्रभुत्व को नकारते हुए कहा है कि वहां भाजपा ही बड़ी ताकत है। पुणे मनपा में भी भाजपा की सत्ता थी। इसलिए इन दोनों नगरपालिकाओं में भाजपा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी, लेकिन मुंबई में ठाकरे बंधुओं को टक्कर देने और महापालिका पर कब्ज़ा करने के लिए महायुति को साथ रहना मजबूरी है। मुंबई में महायुति के तीनों दल भाजपा, राकां अजीत पवार और शिंदे सेना एक साथ आकर चुनाव लड़ने पर सहमत हैं।

नागपुर में एकछत्र राज

नागपुर मनपा की बात करें तो यहां भाजपा की 15 वर्षों से एकछत्र सत्ता रही है। शिवसेना और राकां का पहले ही वजन नहीं रहा। दोनों पार्टियों में दो फाड़ होने के बाद तो बची खुची ताकत भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में बीजेपी दोनों सहयोगी दलों को गठबंधन बचाने के लिए 2-4 सीटें देने को राजी हो सकती है।

यह भी पढ़ें – नागपुर में बारिश ने बिगाड़ा फेस्टिवल मूड, 7.2 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ेगी ठंड, येलो अलर्ट जारी

वैसे बीजेपी के स्थानीय नेता इसके भी मूड में नहीं हैं। हालात देखते हुए भाजपा पर शिंदे गुट या अजीत पवार गुट ज्यादा दबाव भी नहीं बना पाएंगे। ठाणे में भाजपा और शिंदे गुट के बीच जबरदस्त टकराव की संभावना जताई जा रही है। अगर ठाणे में भाजपा और शिंदे गुट में तालमेल नहीं होता तो नागपुर में भी तीनों दल अलग-अलग मैदान में उतरेंगे।

ओवर कांफिडेंस में कांग्रेस

महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस अपने सहयोगी दलों राष्ट्रवादी शरद पवार पार्टी और शिवसेना ठाकरे गुट को ज्यादा भाव देने के मूड में नहीं है। कांग्रेस को अब भी यह भरोसा है कि नागपुर में केवल भाजपा से ही उसकी असली टक्कर है। यही ओवर कांफिडेंस हमेशा उसे महंगा पड़ा है। इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है।

हालांकि उसके सहयोगी दल नागपुर में मजबूत नहीं हैं जिससे कांग्रेस को फायदा मिलने की संभावना है। राकां एसपी और शिवसेना यूबीटी के इक्का-दुक्का नगरसेवक ही चुने जाते रहे हैं। ऐसे में टिकट बंटवारे पर उनका क्या रुख होगा, यह देखने वाली बात होगी। कांग्रेस नागपुर में किसी तरह के दबाव में आने के मूड में फिलहाल नहीं है।

Nagpur municipal election 2025 bjp congress alliance break

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 08:28 AM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nagpur

सम्बंधित ख़बरें

1

गोवंश तस्करी का भंड़ाफोड़, 23 लाख का माल जब्त, 26 गौमाताओं को दिया जीवनदान

2

गोंदिया में फिर 3 दिनों का येलो अलर्ट, 29 व 30 को भारी बारिश की चेतावनी

3

‘आपली ST ऐप’ ने बढ़ाया सिरदर्द, लाखों खर्च के बाद भी असुविधा, यात्रियों में नाराजगी

4

आर्वी न.प. में कांग्रेस का एकला चलो का नारा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनंत मोहोड की घोषणा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.