Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM फडणवीस ही टारगेट क्यों? आरक्षण पर गृह राज्य मंत्री भोयर ने दागा सवाल, बोले- जरांगे अड़ियल…

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण में हिस्सेदारी को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। राज्य में आरक्षण को लेकर गृह राज्य मंत्री भोयर का बड़ा बयान सामने आया है, जिससे हलचल मच गई है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 01, 2025 | 09:39 AM

पंकज भोयर और मनोज जरांगे (सौजन्य-नवभारत/IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: मराठा आंदोलन जब-जब शुरू होता है तब-तब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही टारगेट किये जाते हैं जबकि हकीकत यह है कि फडणवीस सरकार ने ही मराठा समाज को न्यायपूर्ण आरक्षण दिया, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए महामंडल स्थापित किया। आरक्षण की संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए सकारात्मक पहल की। इस मुद्दे पर सरकार की उपसमिति कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर रही है और विशेषज्ञों के साथ लगातार बैठकें कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में ओबीसी समाज को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार ओबीसी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनका आरक्षण 1 प्रतिशत भी कम नहीं होगा। यह आश्वासन गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने नागपुर में आयोजित प्रेस परिषद में दिया। इस दौरान विधायक समीर मेघे, प्रवीण दटके, प्रताप अडसड, कृष्णा खोपड़े, पूर्व सांसद रामदास तडस, सुनील मेंढे, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले, संदीप जाधव आदि उपस्थित थे।

ओबीसी आरक्षण कम होने की आशंका

भोयर ने कहा कि बीते 4 दिनों से मुंबई में मराठा आंदोलन चल रहा है। इस कारण ओबीसी आरक्षण कम होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन यह पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि आंदोलन से आम जनता व नौकरीपेशा वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कानून-व्यवस्था बिगड़े नहीं, इसलिए आंदोलन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही लेकिन अगर स्थिति बिगड़ेगी तो कार्रवाई संभव है।

मविआ टिका नहीं पायी आरक्षण

भोयर ने कहा कि 2014 में फडणवीस सरकार ने कई योजनाएं लागू कीं। मराठा को 10 प्रतिशत आरक्षण भी दिया लेकिन बाद में महाविकास आघाड़ी सरकार उसे बनाए रखने में विफल रही। वर्तमान सरकार ने ओबीसी और मराठा समाज के युवाओं के लिए योजनाएं शुरू कीं, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए और ओबीसी के लिए अलग मंत्रालय स्थापित किया। विखे पाटिल की उपसमिति रोज़ बैठक कर रही है और शिष्टमंडलों से चर्चा चल रही है। इस प्रक्रिया से सकारात्मक निर्णय निकलने की आशा है।

जरांगे पाटिल की भूमिका अड़ियल

भोयर ने कहा कि आंदोलन की परिस्थिति देखते हुए समय-समय पर उसे बढ़ाया जा रहा है। मराठा समाज को संयम से काम लेना चाहिए। जरांगे पाटिल अड़ियल रवैया अपना रहे हैं और राजनीतिक लाभ के लिए सीएम फडणवीस पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं जो उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें – Nagpur Monsoon: अगस्त में टारगेट पूरा नहीं कर पाये बादल, रिकॉर्ड से काफी कम हुई बारिश

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार ने मुंबई के होटलों व दुकानों को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जरांगे आंदोलन को रसद कौन पहुंचा रहा है, यह सबको पता है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी इसका उल्लेख किया था। फिलहाल नाम उजागर नहीं किए गए हैं लेकिन सही समय आने पर उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।

Cm fadnavis target minister pankaj bhoyar maratha reservation manoj jarange stubborn

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 09:39 AM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Manoj Jarange

सम्बंधित ख़बरें

1

शीशे के घरों में रहने वाले ने फेंके दूसरों पर पत्थर…सीएम देवेंद्र ने दी विरोधियों को चेतावनी

2

महाराष्ट्र बनेगा वैश्विक समुद्री शक्ति, ₹55,000 करोड़ के निवेश से समुद्री व्यापार में नई क्रांति

3

गुजरात की तरह महाराष्ट्र में भी बदलेगी कैबिनेट! कई मंत्रियों की होगी छुट्टी, सियासी उथल-पुथल शुरू

4

नवभारत संपादकीय: दिल्ली जाने के लिए उत्सुक नहीं CM देवेंद्र फडणवीस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.