- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Mp Namdev Kirsan Raised The Gadchiroli Issue In The Lok Sabha Naxalism Will Only End With Rights Over Water Forests And Land
सांसद नामदेव किरसान ने लोकसभा में उठाया गड़चिरोली का मुद्दा; जल-जंगल-जमीन पर अधिकार से ही खत्म होगा नक्सलवाद
गड़चिरोली में नक्सलवाद के मुद्दे पर सांसद नामदेव किरसान ने लोकसभा में उठाई चिंता।

Gadchiroli Naxalism News: गड़चिरोली नक्सलवाद केवल कानून व सुव्यवस्था की समस्या न होकर सामाजिक और वित्तीय अन्याय से निर्माण हुई समस्या है। जिससे केवल बंदूक की गोली से नहीं आदिवासियों को उनके जल, जंगल व जमीन पर अधिकार दिलाने से खत्म की जा सकती है।
ऐसी बात गड़चिरोलीचिमूर लोस क्षेत्र के सांसद नामदेव किरसान ने लोकसभा में केंद्र सरकार का ध्यानाकर्षण कराते हुए कही। किरसान ने कहा कि नक्सलवादी और पुलिस के संघर्ष के बीच हमेशा आम आदिवासी ही पीसा जाता है। अनेक बार संदेह के आधार पर निर्दोष आदिवासियों को गिरफ्तार किया जाता है। और उन्हें काफी वर्ष तक जेल में रहना पड़ता है।
आदिवासियों को सॉफ्ट टारगेट के रूप में उपयोग करना रोकना चाहिए। जिले में बड़े पैमाने पर शुरू लोहखनिज खदान के कारण पर्यावरणीय व सामाजिक परिणाम गंभीर होने की चिंता भी व्यक्त की। खदान के चलते जलस्रोत दूषित होकर आदिवासियों को उनकी जमीन के लिए बेदखल किया जा रहा है। नक्सली हमले में मृत्यु हुए लोगों के परिवार की महिलाओं को विशेष पुलिस अधिकारी SPO के रूप में अस्थाई रूप में दी गई नौकरियां भी बंद किए जाने से उन्होंने चिंता व्यक्त की।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा; नवसारी में बनेगा भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कैबिनेट ने दी जमीन को मंजूर
नागपुर: ऑटो चालकों का सरकार को अल्टीमेटम; ईंधन की कीमतें घटाने और अवैध बाइक टैक्सी पर रोक लगाने की मांग
अमरावती: खेत में काम कर रहे दंपति पर हमला, महिला से छेड़छाड़; 65 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी पर मामला दर्ज
यश बामनेल का महाराष्ट्र सबजूनियर हॉकी टीम में चयन, नागपुर को नई उम्मीद
इन महिलाओं को स्थायी नौकरी में समावेश करने की मांग उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की है। इसके अलावा पिछले अनेक वर्षों से खेती करने वाले आदिवासियों को वन विभाग द्वारा त्रस्त किया जा रहा है। सड़क और घर निर्माण में बाधा पहुंचाकर आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल कराने के मामले की ओर उन्होंने सभागृह का ध्यानाकर्षण कराया।
10,000 करोड़ का विशेष पैकेज मंजूर करेंगड़चिरोली नक्सलियों की दृष्टि से अतिसंवेदनशील व आकांक्षी जिला होने के कारण यहां पर बुनियादी सुविधा, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास करने के लिए केंद्र सरकार सीधे 10 हजार करोड़ का विशेष पैकेज मंजूर करने की मांग भी सांसद नामदेव किरसान ने की है।
Mp namdev kirsan raised the gadchiroli issue in the lok sabha naxalism will only end with rights over water forests and land
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘क्वीन 2’ से धमाकेदार वापसी करेंगी कंगना रनौत, नए अंदाज में दिखेगी आत्म-खोज की कहानी, फैंस हुए एक्साइटेड
Apr 01, 2026 | 07:49 PMCCS में ऊर्जा और खाद आपूर्ति पर गहरा मंथन: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक
Apr 01, 2026 | 07:44 PMकौन हैं अनीता आडवाणी? जिन्हें राजेश खन्ना संग ‘शादी’ का दावा करने पर हाईकोर्ट से मिला झटका, जानें पूरा मामला
Apr 01, 2026 | 07:37 PM‘यह हमारी जंग नहीं’, ईरान युद्ध पर ब्रिटिश PM Keir Starmer का बड़ा रुख; आर्थिक ‘तूफान’ झेलने को तैयार ब्रिटेन
Apr 01, 2026 | 07:36 PM2.61 लाख किसानों की फार्मर आईडी एग्रीस्टैक योजना, सभी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ
Apr 01, 2026 | 07:28 PMSEZ इकाइयों को बड़ी राहत: केंद्र ने सीमा शुल्क में की कटौती, अब घरेलू बाजार में बिक्री होगी आसान
Apr 01, 2026 | 07:27 PMतिवसा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पड़ा रहा युवक, मदद न मिलने से मौत
Apr 01, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














