लाइब्रेरी में असुविधाओं पर भड़के विधायक मिलिंद नरोटे, नपं प्रशासन को फटकार लगा एसी लगाने के दिए निर्देश
Dhanora Library Student Issues: विधायक मिलिंद नरोटे ने धानोरा की लाइब्रेरी में भीषण गर्मी और पानी की किल्लत देख नगर पंचायत प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।
Gadchiroli News: धानोरा शहर में छात्रों के लिए लाइब्रेरी शुरू की गई है। लेकिन इस लाइब्रेरी में आवश्यक सेवासुविधाओं का अभाव होने के कारण छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच विधायक मिलिंद नरोटे ने उक्त लाइब्रेरी को भेंट देकर छात्रों के साथ चर्चा की।
जहां छात्रों ने उनकी समस्याओं की ओर विधायक का ध्यानाकर्षण कराते ही विधायक नरोटे ने धानोरा नपं प्रशासन को फटकार लगाते हुए तत्काल उपाययोजना करने का निर्देश नपं प्रशासन को दिया है। विधायक नरोटे धानोरा तहसील के दौरे पर थे। इसी बीच उन्होंने धानोरा स्थित लाइब्रेरी को भेंट दी। जहां स्पर्धापरीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं ने उनके समक्ष अनेक समस्याएं रखी।
छात्रों ने बताया कि वर्तमान में ग्रीष्मकाल के दिन शुरू होकर तापमान में काफी वृध्दि हो गई है। बावजूद इसके लाइब्रेरी को वातानुकुल सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। जिससे घंटों तक बैठकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
मुंबई कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल बोले- बदल जाएगी शहर की तस्वीर
Yavatmal Crime: यवतमाल में भूदान भूमि घोटाले की सुगबुगाहट, करोड़ों की जमीन बिक्री की होगी जांच
छात्रों के लिए किसी भी सरकार से टकराएंगे! अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार, क्या झारखंड प्रोटेस्ट में CJP देगी साथ?
इसके अलावा यहां पर पीने की पानी की सुविधा भी आवश्यकता अनुसार नहीं होने की मामले की ओर विधायक का ध्यानाकर्षण कराया। छात्रों की समस्याएं जानने के बाद विधायक नरोटे ने लाइब्रेरी का तापमान कम करने के लिए और छात्रों को पढ़ाई के लिए पोषक वातावरण निर्माण करने के लिए लाइब्रेरी में एसी लगाने का निर्देश नपं प्रशासन को दिया। सुविधा पहुंचाना प्रशासन का कर्तव्यशुध्द और आवश्यकता अनुसार पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की सूचना दी।
उन्होंने कहा कि छात्र देश के भविष्य है। उन्हें सेवासुविधा पहुंचाना प्रशासन का कर्तव्य है। गर्मी के चलते छात्रों का नुकसान न हो, इसलिए यहां पर तत्काल सेवासुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश भी नपं प्रशासन को दिया है। विधायक द्वारा छात्रों की समस्या के प्रति गंभीरता दिखाए जाने से उनके कार्य की परिसर में सराहना की जा रही है।
