घरकुल योजना अटकी: गड़चिरोली में 25 हजार से ज्यादा मकान अधूरे, फंड का इंतजार
Gadchiroli Housing Scheme: गड़चिरोली में घरकुल योजना के तहत 37 हजार में से 25 हजार घर फंड की कमी से अधूरे हैं। लाभार्थी कर्ज लेकर निर्माण पूरा करने को मजबूर हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
गड़चिरोली घरकुल योजना( सोर्स: सोशल मीडिया )
Gadchiroli Housing Funds Delay: गड़चिरोली केंद्र व राज्य सरकार की घरकुल योजना अंतर्गत गड़चिरोली तहसील के पात्र लाभार्थियों को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना अंतर्गत गड़चिरोली तहसील में 37 हजार घरकुल मंजूर किए गए, लेकिन इनमें से करीब 25 हजार 769 घरकुलों का निर्माण कार्य केवल निधि के अभाव में अटके होने की जानकारी मिली है।
वहीं अनेकों के घरकुल अधूरी अवस्था में पड़े है। लाभार्थियों को सरकार द्वारा प्राप्त पहले हफ्ते की रकम से घरकुल का कार्य शुरू किया गया। अनेकों के घर स्लैब लेवल तक पहुंच गए है। लेकिन आगे का हफ्ता खाते में जमा नहीं होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो गए है।
जिसका खामियाजा तहसील के करीब 25 हजार घरकुलों का कार्य अधूरे पड़े है। लाभार्थियों ने बताया कि सरकार द्वारा निश्चित किए गए अनुदान अनुसार घरकुल का कार्य पूर्ण करना असंभव है।
सम्बंधित ख़बरें
राशन कार्ड के लिए 2.5 लाख की जाए आय सीमा, मुंबई जनता दल ने सरकार को दी 30 दिनों की मोहलत
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
भारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने जीता गोल्ड, वेस्टर्न रेलवे के 6 जांबाजों ने चमकाया देश का नाम!
किसानों का नहीं अडानी का भला करना चाहती है सरकार, बिजली बिल माफी पर हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा हमला
पहले हफ्ते की रकम से जैसे-तैसे घर का कार्य स्लैब लेवल तक लाया गया है। लेकिन इसके बाद रकम खाते में जमा नहीं होने से निर्माण कार्य रुक गया है। उक्त निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए अनेक लाभार्थी उधार लेकर घरकुल का कार्य पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं।
घरकुल योजना का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन पर वरिष्ठ स्तर से दवाब बढ़ रहा है। जिसका खामियाजा ग्राम सेवक और ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी गांव स्तर पर लाभार्थियों के घर में जाकर कार्य पूर्ण करने के लिए प्रयास करते दिखाई दे रहे है।
निर्माण कार्य पूर्ण कैसे करें?
जिले की प्रशासकीय प्रणाली घस्कूल का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। लेकिन अनेक ग्रामीण लाभार्थियों को दो वर्ष पहले अनुदान का पहला हफ्ता मिला है। लेकिन उन्होंने घरकूल का निर्माण करने के बजाय अन्य कार्य पर निधि खर्च की।
यह भी पढ़ें:-खामियां नहीं सुधरीं तो सख्ती: गड़चिरोली के 15 स्कूल स्थायी रूप से अनुदान से बाहर
कुछ लाभार्थियों द्वारा घरकुल का कार्य शुरू करने पर भी उनका कार्य अब भी प्रलंबित है। इधर निर्माण कार्य की सामग्री की कीमत काफी बढ़ गये है। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा मिलने वाला अनुदान कम पड़ रहा है, ऐसे स्थिति में घरकुल का कार्य पूर्ण कैसे करें? ऐसा प्रश्न लाभार्थियों द्वारा उपस्थित किया जा रहा है।
