कुरखेड़ा में आदिवासी समाज का बड़ा मोर्चा, अमित शाह के वनवासी संबोधन पर जताया विरोध
Tribal Community Protest: कुरखेड़ा में आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ‘वनवासी’ शब्द प्रयोग के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर मोर्चा निकाला।
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Tribal Community Protest (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kurkheda News: गृहमंत्री अमित शाह ने आदिवासी समाज को वनवासी संबोधित कर मूलनिवासी समूह का अपमान किया, ऐसा आरोप लगाते हुए गृहमंत्री के खिलाफ व्यापक घोषणाबाजी करते हुए आज सोमवार 8 जून को आदिवासी समाज बंधुओं ने उपविभागीय अधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस आंदोलन में आरमोरी विस क्षेत्र के आरमोरी, देसाईगंज, कुरखेडा, कोरची व धानोरा तहसील के आदिवासी समाज बांधव उपस्थित थे।
देश की राजधानी दिल्ली में जनजाति बांधवों के कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने आदिवासी का उल्लेख वनवासी ऐसा किया था, यह शब्द मानहानिकारक है, आदिवासी यह जल जगंल जमीन का मालिक व मूलनिवासी है। उनके लिए आदिवासी यही शब्दप्रयोग करें व उक्त शब्दप्रयोग को लेकर गृहमंत्री देश से माफी मांगे
राष्टपति को ज्ञापन भेजा
इन प्रमुख मांगो के साथ आदिवासी समाज के विभिन्न प्रलंबित मांगो की ओर ध्यानाकर्षण करने के लिए हजारों की संख्या में आदिवासी बांधवों ने उपविभागीय अधिकारी कार्यालय पर दस्तक देते हुए एसडीएम किरण वाघस्कर के मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र को केंद्र से 335 करोड़ रुपये की सौगात, कृषि विकास योजना की दूसरी किस्त पाने वाला पहला राज्य बना
कलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
दुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
FDA तुकाराम मुंढे को हाई कोर्ट से झटका: 8 बड़ी दूध डेयरियों के निलंबन पर अंतरिम रोक, मिली राहत
ये भी पढ़े: अकोला में ऑपरेशन प्रहार का असर, 2 दिन में 4 देशी कट्टे जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
आंदोलन में सहभागी आदिवासी बांधव
इस आंदोलन में विधायक रामदास मसराम, आदिवासी समस्त 45 उपजाति समाज संगठन के अध्यक्ष तिमेश्वर कोरेटी, रामसूराम काटेंगे आदिवासी कंवर समाज के मार्गदर्शक डॉ. मेघराज कपूर, आदिवासी हलबी जनजाति के जिलाध्यक्ष शालिकराम मानकर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे, आदिवासी सेल के जिलाध्यक्ष माधव गावल, संजय कोकोडे, पूर्व जिप सदस्य प्रभाकर तूलावी, पूर्व सभापति गिरीधर तितराम, गोविंद टेकाम, शशीकांत मडावी, दिलीप घोडाम, अरूण सोयाम, प्रभाकर जूमनाके, बिरसा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जिग्नेश वरखेडे, पूर्व नगराध्यक्ष आशा तूलावी, गुलाब सोनकूकरा, श्रीराम दूगा, संध्या नैताम, प्रतिभा सिडाम, निलकंठ आलाम, चिरकूटा नैताम, विजय तूलावी, धरमदास उईके, गणेश काटेंगे, श्रीराम मडावी, आप के जिलाध्यक्ष नसिर हाशमी, कांग्रेस तहसील अध्यक्ष जिवन नाट, जयंत हरडे, कोरची तहसील अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वसिम शेख देसाईगंज तहसील अध्यक्ष राजेंद्र बूल्ले, परसराम टिकले आदि के साथ हजारों की संख्या में आदिवासी बांधव सहभागी हुए थे।
