- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Kurkheda Fertilizer Sale Ban Agriculture Dept Flying Squad Inspection
कुरखेड़ा: स्टॉक गड़बड़ी पर खाद बिक्री बंद के आदेश, कृषि विभाग के उड़न दस्ते की कार्रवाई से मची खलबली
Gadchiroli: कुरखेड़ा में खाद के प्रत्यक्ष भंडार और ई-पॉस मशीन के आंकड़ों में अंतर मिलने पर कृषि विभाग ने बिक्री बंद करने के आदेश दिए हैं। खरीफ सीजन से पहले कालाबाजारी रोकने हेतु यह कार्रवाई की गई है।

Kurkheda Agriculture Department News: कुरखेड़ा बारिश के दिनों में खाद की कालाबाजारी होने की गंभीर संभावना होती है। इन दिनों सभी किसानों को खाद की बेहद आवश्यकता होती है। जिले में खाद का आवंटन मंजूर होते हुए भी और कुछ जगह पर आवश्यकता अनुसार खाद होते हुए भी किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ता है। आगामी खरीफ सत्र में किसानों को इस समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए कृषि विभाग ने कृषि केंद्रों की जांच अभी से ही शुरू कर दी है।
ऐसे में कुरखेड़ा में जांच में प्रत्यक्ष भंडार व ईपॉस मशीन पर दिखाया गया भंडार में तालमेल नहीं जुड़ने से खाद बिक्री बंद करने का आदेश कृष विभाग के उड़न दस्ते ने दिया है। जिससे तहसील में खलबली मच गई है। खाद की कालाबाजारी पर नियंत्रण रखने के लिए कृषि विभाग द्वारा उड़न दस्ते का गठन किया जाता है।
शिकायत हो या न हो उड़न दस्ते जांच करते है। लेकिन खरीफ सत्र में जिस जगह पर बड़े पैमाने पर खाद की किल्लत निर्माण होती है, उस जगह पर खाद की किल्लत क्यों निर्माण होती है इसका संज्ञान कोई लेते नहीं दिखाई दे रहा है। कुछ जगहों पर उड़न दस्ते द्वारा कार्रवाई की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की जंग: 21 अप्रैल से महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का GM तरुण प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण; अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन होंगे हाईटेक
गोंदिया को मिलेगी वंदे भारत और मुंबई के लिए ट्रेन? नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार, पटना साहिब ट्रेन की मांग
गड़चिरोली: देसाईगंज जल योजना की धीमी रफ्तार पर DM पंडा नाराज, 60 करोड़ प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के निर्देश
ऐसे में आगामी सत्र में खाद की किल्लत निर्माण न हो, इसलिए अभी से ही मुहिम शुरू है। तहसील के कृषि विभाग के पथक ने खाद का भंडार जांच करना शुरू किया है। कुरखेड़ा तहसील से भंडारा और गोंदिया जिले की सीमा सटी है।
इन दोनों जिलों में बड़े पैमाने पर रबी सत्र में धान का उत्पादन लिया जाता है। जिससे खाद की मांग अधिक होती है। प्रत्येक जिलों में खाद का नियोजन किए जाने के बाद भी करीबी कृषि केंद्र से खाद मिलने पर वहां से खाद कैसे खरीदे ऐसा सवाल किसानों के सामने निर्माण होता है।
कृषि विभाग का दस्ता अलर्टकुरखेड़ा के खाद बिक्री केंद्रों को भेंट देकर प्रत्यक्ष भंडार व ईपॉस मशीन के भंडार की जांच की गई। इसमें कुछ जगहों पर एक ही किसान के नाम पर अधिक का खाद देने की बात सामने आयी है।
इसके साथ ही प्रत्यक्ष भंडार व ईपॉस मशीन की जानकारी नहीं जुड़ पाने से उन्हें खाद बिक्री बंद करने का आदेश दिया गया है। इस समय कृषि अधिकारी किरण खोमणे, गुणनियंत्रण निरीक्षक संजय रामटेके समेत देसाईगंज, आरमोरी व गड़चिरोली के कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Kurkheda fertilizer sale ban agriculture dept flying squad inspection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में दिखा तकनीक और परंपरा का संगम, Neela Robot ने मतदाताओं का किया स्वागत
Apr 09, 2026 | 06:41 PMपुरानी पेंशन के लिए आर-पार की जंग: 21 अप्रैल से महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Apr 09, 2026 | 06:40 PMभगवान राम ने खुद क्यों तोड़ा राम सेतु? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Apr 09, 2026 | 06:40 PMईरान युद्ध की आड़ में रूस का बड़ा खेल? ब्रिटेन ने पुतिन की ‘साजिश’ का किया पर्दाफाश; जानें क्या था मामला
Apr 09, 2026 | 06:36 PMBaisakhi Harvest Festival : 13 या 14 अप्रैल? किस दिन है बैसाखी 2026, जानिए जरूरी बातें
Apr 09, 2026 | 06:35 PMबिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का GM तरुण प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण; अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन होंगे हाईटेक
Apr 09, 2026 | 06:32 PMएक स्विंग का किंग तो दूसरा यॉर्कर का बादशाह, भुवनेश्वर या जसप्रीत, IPL आंकड़ों में जानें कौन है असली मैच विनर?
Apr 09, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM












