अनियमित बस फेरी से विद्यार्थी परेशान, कुरखेड़ा में परिवहन व्यवस्था पर सवाल

कुरखेड़ा में बस सेवा की अनियमितता से विद्यार्थियों को हो रही है दिक्कतें। भाजपा के चांगदेव फाये ने समय पर बस सेवा सुनिश्चित करने की मांग की है।
अनियमित बस फेरी से विद्यार्थी परेशान, कुरखेड़ा में परिवहन व्यवस्था पर सवाल
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli News: अनियमित बसफेरी से विद्यार्थी त्रस्त हैं। कुरखेड़ा तहसील में शालेय विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रापनि ने मानव विकास मिशन के माध्यम से बस की सुविधा उपलब्ध कराई है, लेकिन बसों की अनियमितता के कारण विद्यार्थियों को समय पर बस नहीं मिल रही है।

भाजपा के तहसील अध्यक्ष चांगदेव फाये ने संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि बस फेरी को नियोजित समय पर सुचारू किया जाए। उन्होंने बताया कि कुरखेड़ा तहसील के कढोली, खरकाडा, गांगुली और अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए बस की आवश्यकता है।

11 मार्च को 4:30 बजे की बस रात 8 बजे पहुंची, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। छात्रों को घंटों तक बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ा, जबकि वहां कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं थे। चांगदेव फाये ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बस स्टैंड जाकर विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना।

विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि उन्हें पासेस निकालने में भी दिक्कतें हो रही हैं। फाये और विद्यार्थियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि वे इस समस्या का समाधान करें और बसों का संचालन सुचारू करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com