विशेष सहाय योजना के नियमों में सुधार करें, दिव्यांगों ने दी कुरखेड़ा तहसील पर दस्तक

दिव्यांगों ने विशेष सहाय योजना के नियमों में सुधार की मांग की। अस्थायी प्रमाणपत्र धारकों को भी लाभ देने की अपील की गई।
garhchiroli-335
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli News:  सामाजिक न्याय व विशेष सहाय विभाग प्रशासन ने विशेष सहाय योजना के निकष में बदलाव करने के कारण कुरखेड़ा तहसील के दिव्यांग बंधुओं ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की है. केवल स्थायी दिव्यांग प्रमाणपत्र वालों को ही योजना का लाभ देने के निर्णय से अनेक जरूतमंदों को वंचित रहना पड़ सकता है. जिससे इस निकष में तत्काल सुधार करने की मांग को लेकर कुरखेड़ा के दिव्यांग बंधुओं ने तहसील कार्यालय पर दस्तक दी है.

सरकार ने दिव्यांग लोगों को वित्तीय आधार देने के लिए संजय गांधी दिव्यांग योजना शुरू की. लेकिन प्रशासन के नए निर्णय अनुसार अब केवल स्थायी प्रमाणपत्र वाले लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ मिलने की बात स्पष्ट हुई है. जिससे जिनके पास अस्थाई रूप का प्रमाणपत्र है, ऐसे सैकड़ों लाभार्थियों का अनुदान मार्चअप्रैल से बंद होने का निर्माण हो गया है. इस निर्णय का दिव्यांग बंधुओं पर शारीरिक, मानसिक और वित्तीय बोझ बढ़ेगा.

इस गंभीर समस्या पर तत्काल हल निकालने के लिए भाजपा के तहसील अध्यक्ष चांगदेव फाये के नेतृत्व में दिव्यांगों ने तहसील कार्यालय पर दस्तक दी. इस समय संबंधित विभाग के नायब तहसीलदार अनमदवार के साथ चर्चा की गई. अस्थाई स्वरूप के प्रमाण पत्र वाले दिव्यांगों को भी इस योजना का लाभ कायम रखे, ऐसी मांग नायब तहसीलदार के माध्यम से जिला प्रशासन को भिजवाये गए ज्ञापन में की गई है. इस समय तहसील महामंत्री विनोद नागपुरकर, शहराध्यक्ष सागर निरंकारी, भाजयुमो तहसील अध्यक्ष उल्हास देशमुख समेत दिव्यांग लाभार्थी टिकेश्वरी चौके, रमेश ठाकरे, तनुजा दरवडे, फाल्गुन नारनवरे, दिलीप श्रीराम समेत तहसील के दिव्यांग उपस्थित थे.