-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Illegal Child Home Action Gadchiroli Nagepalli 91 Children Rescued
अवैध बालगृह पर महिला व बाल विकास विभाग की कार्रवाई, 91 बालक-बालिकाओं को किया रिहा
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli Child Home: गडचिरोली के नागेपल्ली गांव में अवैध बालगृह पर महिला व बाल विकास विभाग की कार्रवाई, 91 बालकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

अवैध बालगृह पर महिला व बाल विकास विभाग की कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: महिला एवं बाल विकास आयुक्तालय के निर्देशानुसार गडचिरोली जिले के अहेरी तहसील अंतर्गत नागेपल्ली स्थित आशीर्वाद हॉस्टेल को अवैध रूप से संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई। इसी क्रम में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने उक्त संस्था पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 49 लड़कियां और 42 लड़के, इस प्रकार कुल 91 बालकों को रिहा कर सुरक्षित रूप से शासन-मान्य छात्रावासों में दाखिल किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा एवं अहेरी के उपविभागीय अधिकारी तथा सहायक जिलाधिकारी कुशल जैन के मार्गदर्शन में की गई।
इस कार्रवाई में जिला महिला व बाल विकास अधिकारी ज्योति कडू, अहेरी तहसीलदार एवं तहसील बाल संरक्षण समिति अध्यक्ष बालाजी सोमवंशी, बाल कल्याण समिति सदस्य दिनेश बोरकुटे, जिला परिवीक्षा अधिकारी विनोद पाटिल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अविनाश गुरनुले, समाजसेवी जयंत जथाडे, तथा क्षेत्र कार्यकर्ता निलेश देशमुख समेत जिला बाल संरक्षण कक्ष की टीम शामिल थी।
नागेपल्ली गांव का मामला
बाल न्याय अधिनियम 2015, सुधार अधिनियम 2021 तथा महाराष्ट्र राज्य बाल न्याय नियम 2018 के अनुसार, बिना उचित पंजीयन और मान्यता के कोई भी संस्था बालकों का संगोपन नहीं कर सकती। संबंधित हॉस्टेल के पास आवश्यक पंजीयन प्रमाणपत्र नहीं होने की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिनियम की धारा 42 के तहत, ऐसे संस्थानों का संचालन करने वालों के विरुद्ध कारावास और वित्तीय दंड का प्रावधान है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: 9 साल की लड़ाई अब जाकर रंग लाई, मुंडे स्मारक की जगह बनेगा 400 बिस्तरों का महिला अस्पताल
Gadchiroli: गोंडवाना यूनिवर्सिटी अपडेट: कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे के नेतृत्व में ‘वैद्य चिकित्सालय’ शुरू
राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए अपनायी जाएगी राजस्थान मॉडल, मंत्री अदिती तटकरे ने बताया सरकार का प्लान
कुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट
स्थल निरीक्षण और पंचनामा
महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने अहेरी तहसीलदार की उपस्थिति में नागेपल्ली स्थित हॉस्टेल का स्थल निरीक्षण किया। जांच के दौरान 48 लड़कियां और 42 लड़के, कुल 90 से अधिक बालकों की उपस्थिति पाई गई। संस्था के पास किसी भी प्रकार का वैध पंजीयन न होने के कारण अधिकारियों ने पंचनामा कर सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।
बालकों का पुनर्वसन
संस्था की 49 लड़कियों को खमनचेरू स्थित सरकारी आश्रमशाला में तथा 42 लड़कों को अहेरी स्थित एकलव्य आश्रमशाला में दाखिल किया गया। यह कार्रवाई अहेरी पुलिस की सहायता से की गई, और बालकों के संरक्षण की संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग ने संभाली है।
ये भी पढ़े: घुग्घुस में शीघ्र शुरू होगा ग्रामीण अस्पताल, विधायक जोरगेवार के प्रयासों से मिली गति
मामले की समीक्षा हेतु बुधवार को अहेरी में बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी बालकों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ज्योति कडू ने कहा कि, “बालकों के संरक्षण और कानून के पालन के लिए ऐसे अवैध संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक तहसील में सर्वेक्षण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।”
Illegal child home action gadchiroli nagepalli 91 children rescued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














