गैस सिलेंडर का विस्फोट, घर जलकर खाक; नगरम गांव की घटना

Fire
Updated on

सिरोंचा. सिरोंचा तहसील मुख्यालय से 8 किमी दूरी पर बसे नगरम गांव में गुरूवार की रात अचानक घरेलु सिलेंडर विस्फोट होने से संपूर्ण घर जलकर खाक हो गया है. विशेषत: घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गांव जाने के कारण इस घटना में किसी भी तरह की जिवितहानि नहीं हुई है. लेकिन विस्फोट में संपूर्ण घर समेत जीवनाश्यक सामग्री जलकर खाक होने से श्रीधर कोड़ीवार नामक व्यक्ति का परिवार सड़क पर आ गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरम गांव निवासी श्रीधर कोड़ीवार नामक व्यक्ति का परिवार बाहर गांव गया हुआ था. इसी बीच गुरूवार की रात के समय अचानक उनके घर में रखा घरेलु गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया. सिलेंडर विस्फोट होते ही संपूर्ण घर को आग लग गई. और घर में रखी सामग्री समेत घर जलने लगा.

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सिरोंचा नगर पंचायत के दमकल विभाग से संपर्क कर दमकल वाहन बुलाया. लेकिन वाहन पहुंचने तक घर समेत घर में रखी जीनावश्यक सामुग्री जलकर खाक हो गयी. विशेषत: विस्फोट इतना भीषण था कि, आस-पास के घरों में आग की चिंगारी जा गिरी. लेकिन इस घटना में किसी भी तरह की जिवितहानि नहीं हुई है. किंतु इस घटना से कोड़ीवार परिवार का लाखों रूपयों का नुकसान हुआ है. साथ ही घटना से कोड़ीवार परिवार सड़क पर आ गया है.

Navbharat Live
navbharatlive.com