गड़चिरोली में बढ़ी गर्मी, नगर परिषद की अनदेखी, पेयजल व्यवस्था न होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

Gadchiroli Summer Heat Drinking Water Issue: गड़चिरोली में बढ़ती गर्मी के बीच नगर परिषद द्वारा अभी तक प्याऊ शुरू नहीं किए जाने से बाहर से आने वाले यात्रियों को शीतल जल के लिए भटकना पड़ रहा है।
Heat Intensifies in Gadchiroli; Municipal Council's Negligence Leaves Commuters Facing Hardships Due to Lack of Drinking Water Facilities.
Gadchiroli Public Water Kiosks Demand ( Source: Social Media )
Updated on

Gadchiroli Public Water Kiosks Demand: गड़चिरोली वर्तमान स्थिति में ग्रीष्मकाल के दिन शुरू होकर पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृध्दि होकर दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

ऐसे में गड़चिरोली जिला मुख्यालय होने के कारण विभिन्न गांवों के नागरिक प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विभिन्न कार्यों के लिए गड़‌चिरोली में पहुंच रहे है। लेकिन दूसरी ओर अब तक शहर में एक भी जगह पर नगर परिषद द्वारा प्याऊ शुरू नहीं किए जाने के कारण बाहर गांवों से आने वाले यात्रियों को शीतल जल के लिए यहां वहां भटकने की नौबत आ पड़ी है।

अनेक यात्री होटल अथवा अन्य दुकानों में पहुंचकर अपनी प्यास बुझाते दिखाई दे रहे है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर इस मामले की और नगर परिषद की अनदेखी होने के कारण शहर समेत बाहर गांवों से आने वाले यात्रियों को भारी त्रासदी उठानी पड़ रही है।

जिससे नगर परिषद प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल शहर में आवश्यक जगहों पर प्याऊ का शुभारंभ करने की मांग शहर के नागरिकों समेत यात्रियों ने की है।

पानी की बोतल खरीदने की नौबत

प्रति वर्ष नगर परिषद द्वारा शहरवासी समेत यात्रियों को राहत दिलाने के ग्रीष्मकाल के दिनों में आवश्यक जगह पर प्याऊ शुरू किए जाते है। जिससे आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिल रही थी।

लेकिन अब मार्च माह खत्म होने की कगार पर आ गया है। लेकिन अब तक नगर परिषद द्वारा प्याऊ शुरू नहीं किए गए है। विशेषतः प्याऊ के अभाव में यात्रियों को पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। जिससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

शीघ्र शुरू किये जाएंगे प्याऊ

शहर समेत बाहर गावों से आने वाले यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए नप द्वारा शीघ्र शहर में आवश्यक जगह पर प्याऊ शुरू किए जाएंगे,

-गढ़चिरोली,नए, मुख्याधिकारी, सूर्यकांत पिदुरकर

Navbharat Live
navbharatlive.com