गड़चिरोली में बेमौसम बारिश का कहर! तूफानी हवाओं ने उजाड़े घर, मूसलाधार बारिश से फसलों का भारी नुकसान
Gadchiroli Weather Update: गड़चिरोली में तूफान और बारिश का कहर! पेड़ उखड़े, बिजली गुल और रबी की फसलें बर्बाद। किसानों ने की तत्काल पंचनामा और मुआवजे की मांग। अगले 2 दिन अलर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
गड़चिरोली में मूसलाधार बारिश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Unseasonal Rain Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में बुधवार को देर रात से जिले में बिजली के कड़कड़ाहट के साथ तूफानी हवाएं चली। वहीं सुबह के दौरान फिर से तूफानी हवाओं ने जिले के कुछ परिसर में कहर मचाया। इसके साथ ही जिले के कुछ स्थानों पर बेमौसम बारिश हुई। इसका सर्वाधिक झटका किसानों को लगा। विभिन्न जगह तूफानी हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश से सब्जी फसलों के साथ अन्य फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग ने 17 से 20 मार्च के अवधि में विदर्भ समेत जिले में तूफानी बारिश की संभावना जताई थी। इस अनुमान के तहत मंगलवार को देर रात के दौरान बिजली की कड़कड़ाहट के साथ तेज हवाएं चलने लगी। तूफानी हवाओं का कहर बुधवार को सुबह 10 बजे तक शुरू था। गड़चिरोली शहर समेत परिसर में तूफानी हवाओं के कारण पेड़ उखड़कर गिर पड़े।
वहीं दुकानों के टीन के पत्रे, कुछ घर की कवेलू उड़ गए। गड़चिरोली समेत अहेरी, सिरोंचा, आरमोरी, धानोरा तहसील के अनेक गांवों में तूफानी बारिश ने कहर मचाया। आगे 2 दिन यहीं स्थिति कायम रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता अधिक बढ़ गई है। इस बिच कृषि विभाग तत्काल पंचनामा कर नुकसानग्रसत किसानों को मदद घोषित करने की मांग हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
किसानों को निवाला छिनने का खतरा
जिले के किसान रबी सीजन की फसलें निकाल रहे हैं। वहीं कुछ किसान कुटाई के कार्य में व्यस्त है। अनेक किसानों ने फसलें निकालकर रखी है। कुटाई नहीं होने से वह खेत में ही है। चना, उलद, मूंग, गेहूं, मक्का, तुरी, जवस, धनिया आदि फसलों का इसमें समावेश है। तूफानी हवाओं के साथ जगह-जगह बरसे बारिश का झटका आम, मिर्च समेत सब्जी वर्गीय फसलों को लगा है। जिससे किसानों के हाथ आया निवाला छिनने का खतरा निर्माण हुआ है।
यह भी पढ़ें – विशाखापट्नम से सीधा जुड़ेगा गड़चिरोली, NHAI ने शुरू किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
बिजली के तार टूटे, अनेक गांव अंधेरे में
गड़चिरोली, अहेरी, सिरोंचा, धानोरा, आरमोरी तहसील के अनेक जगह तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई। तूफानी हवाओं के कारण नागरिकों को व्यापक परेशानी हुई। इस तूफानी हवाओं के चलते अनेक गांव में पेड़ धराशायी हुए साथ ही बिजली के तार भी टूटने की घटनाएं हुई। जिससे अनेक ग्रामीणों को संपूर्ण रात अधंरे में काटनी पड़ी।
