-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Police Registered A Case Against The Youths Who Cut Birthday Cake With Sword
जन्मदिन पर तलावार से केक काटना युवकों को पड़ा मंहगा, वीडियो वायरल होने पर गड़चिरोली ने दर्ज किया मामला
- Written By: आकाश मसने
गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा में जन्मदिन पर तलवार से केक काटना युवकों को महंगा पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

गड़चिरोली में जन्मदिन पर केक काटते युवा
गड़चिरोली: गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा में जन्मदिन पर तलवार से केक काटना युवकों को महंगा पड़ गया। 6 दिसंबर को संबंधित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिससे आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम कुरखेड़ा शहर के निवासी तौसीफ रफीक शेख (36), अशफाक गौहर शेख (34), परवेज फिरोज पठान (25), शाहरुख नसीम पठान (25) है। आरोपियों के पास से एक तलवार और डेढ़ हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं।
पिछले कुछ वर्षों से जिले के कुरखेड़ा तहसील में अवैध शराब और रेत की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। इससे गुंडागर्दी भी बढ़ी और आम नागरिक सहमे हुए थे। इसी बीच 30 नवंबर को एक आरोपी युवक का जन्मदिन था। इस मौके पर कुछ युवकों ने एकत्रित होकर तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
घटना के दौरान जिले में जमावबंदी लागू थी। इसी बीच 6 दिसंबर को संबंधित घटना का फुटेज हर जगह वायरल हो गया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। कुरखेड़ा पुलिस ने जांच का पहिया घुमाया और आरोपियों को हिरासत में लिया और विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
आरोपी ने गुनाह कबूल किया
आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया और दोबारा ऐसी हरकत न करने के लिए माफी मांगी। इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से वीडियो जारी किया गया है। कार्रवाई से भाईगिरी वाले युवकों को झटका लगा है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का कुरखेड़ा और इसके चलते क्षेत्र के नागरिकों ने स्वागत किया है, वहीं उम्मीद जताई जा रही है आगे ऐसी बदमाशी पर रोक लगेगी।
आरोपियों ने मांगी माफी
6 दिसंबर को जैसे ही इस घटना की फुटेज हर जगह वायरल हुई, पुलिस विभाग ने जांच कर तत्काल चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे अन्य अपराधियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उनका इरादा तलवार से केक काटकर इलाके में दहशत फैलाना था।
गड़चिरोली की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हालांकि पुलिस के दस्तक देते ही सभी आरोपियों ने कानों पर हाथ रखकर माफी मांगी और दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। यह लिखकर दिया था। माफीनामे का वीडियो पुलिस ने जारी किया है। पुलिस विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में कानून-व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वालों पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
Gadchiroli police registered a case against the youths who cut birthday cake with sword
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










