Naxal Weapon: Gadchiroli में नक्सलियों का हथियार कारखाना ध्वस्त, जंगल से भारी सामग्री बरामद

Naxal Weapon Factory: गड़चिरोली पुलिस ने बिनागुंडा के जंगलों में नक्सलियों का हथियार कारखाना ध्वस्त कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में मशीनरी और विस्फोटक बरामद कर नष्ट किए गए हैं।
Naxal Weapon Factory Busted in Gadchiroli
नक्सली हथियारों के साथ गढ़चिरौली पुलिस (सोर्स - फाईल फोटो)
Published on
Updated on

Naxal Weapon Factory Busted In Gadchiroli: आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान गड़चिरोली पुलिस ने शनिवार को नक्सलियों का हथियार निर्मिती का कारखाना ध्वस्त किया। नक्सलियों द्वारा जमीन में दबाकर रखे साहित्य घटनास्थल पर ही नष्ट किए गए। नक्सली सरकार के खिलाफ विभिन्न हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए विभिन्न तरह के हथियार व विस्फोटक साहित्यों का उपयोग सुरक्षा दल को खतरा पहुंचाने के लिए करते है।

यह विस्फोटक सामग्री जमीन में दबाकर रखी जाती है। इन साहित्यों का उपयोग नक्सलियों द्वारा विभिन्न नक्सल सप्ताह, चुनाव आदि के दौरान सुरक्षा दल पर घातपात कर उन्हे नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। अब जिले का नक्सलवाद समाप्त हुआ है, नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन में छिपाकर रखे साहित्य बरामद करने में गड़चिरोली पुलिस दल को सफलता मिल रही है।

बिनागुंडा परिसर में मिला कारखाना

22 मई को पुलिस मदद केंद्र बिनागुंडा के उत्तर में जंगल परिसर में विशेष अभियान दल द्वारा घेरा डालकर बिडीडीएस के जवानों ने उक्त परिसर की कडाई से जांच की। इस दौरान एक लेथ मशीन, बिजीएल पाईप्स, 12 बोअर पाईप, इन्व्हर्टर, जनरेटर, बैटरी, ग्राइंडींग/ड्रिलींग मशीन, जीग सॉ मशीन, प्रेशर पंप, सोलर पॅनल, फुटबॉल पाईप (20 फुट) आदि नक्सली साहित्य बरामद हुए। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में उक्त साहित्य घटनास्थल पर ही नष्ट किए गए।

6 टुकड़ी व 2 BDDS दस्ते की मुहिम

ऑपरेशन अंतिम प्रहार अंतर्गत 16 मई को गड़चिरोली पुलिस दल के समक्ष 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया आत्मसमर्पण करनेवाले इन नक्सलियों की विस्तृत जांच करने पर भामरागड़ तहसील के बिनागुंडा परिसर के जंगल परिसर में हाथियार निर्मिती का कारखाना व अन्य साहित्य छिपाकर रखने की जानकारी मिली।

इस जानकारी के आधार पर 21 मई को पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में उक्त जंगल परिसर में विशेष अभियान दल गड़चिरोली व प्राणहिता के संयुक्त 6 टुकड़ियां व बिडीडीएस के 2 दल द्वारा खोज अभियान के लिए रवाना किए गए थे।

SP रमेश ने की जवानों की प्रशंसा

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधिरा, अप्पर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी., पुलिस उप-अधीक्षक विशाल नागरगोजे के मार्गदर्शन में विशेष अभियान दल गड़चिरोली, प्राणहिता व बीडीडीएस पथक के जवानों ने सफलतापूर्वक संपन्न की। पुलिस अधीक्षक, एम. रमेश ने इस कार्रवाई में सहभागी जवानों की प्रशंसा की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com