Gadchiroli News: गड़चिरोली किसानों का जिले के रूप में पहचाना जाता है. इस जिले के अधिकतर नागरिक खेती कर अपना जीवनयापन करते है. लेकिन वर्तमान स्थिति में धान खरीदी की अवधि समाप्त होने के कारण किसानों को धान बिक्री करने के लिए भटकने की नौबत आ पड़ी है. ऐसी ही एक मामला चामोर्शी तहसील के घोट गांव में सामने आया है. जहां सरकारी धान खरीदी केंद्र की अवधि समाप्त होने के कारण हजारों किसानों को धान बिक्री से वंचित रहना पड़ने की नौबत आ पड़ी है. इस वर्ष समर्थन मूल्य धान खरीदी पंजीयन की प्रक्रिया नंवबर के अंत में शुरू की गई थी.
वहीं दिसंबर के अंत में समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र शुरू किया गया. घोट स्थित मार्केंटिंग फेडरेशन के खरीदी केंद्र पर करीब 1 हजार 637 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन किया था. लेकिन 31 मार्च तक केवल 449 किसानों का धान खरीदी किया गया. जिसके बाद धान खरीदी की अवधि समाप्त हो गई. जिसके कारण परिसर के करीब 1 हजार 88 किसान धान बिक्री से वंचित रह गए है. अब धान कहां बेचे ऐसा सवाल किसानों के सामने उपस्थित होकर धान बिक्री के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है. साहूकारों से लिया कर्ज कैसे चुकाएंकिसानों ने बैंक, साहूकारों से कर्ज लेकर खेती कार्य शुरू किया.
खरीफ सीजन में फसलों पर बीमारी, जंगली हाथियों का उत्पात और बेमौसम बारिश होने के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ था. बावजूद इसके किसानों ने दिनरात मेहनत कर धान फसलों का बचाया. लेकिन अब धान खरीदी की अवधि समाप्त होने से हजारों किसानों के सामने संकट निर्माण हो गया है. वहीं बैंक और साहूकारों से लिया गया कर्जा कैसे चुकाए ऐसा प्रश्न भी किसानों के सामने उपस्थित हुआ है.