Gadchiroli News: देसाईगंज कचरा डिपो में भीषण आग, प्लास्टिक कचरा जलकर खाक
Desaiganj Garbage Depot Fire:गड़चिरोली जिले के देसाईगंज में कोकडी मार्ग स्थित घन कचरा प्रबंधन केंद्र में गुरुवार दोपहर आग लगने से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा जलकर खाक हो गया।
Gadchiroli Fire Incident: देसाईगंज के कोकडी मार्ग पर नैनपुर के श्मशान भूमि से सटकर होने वाले घन कचरा प्रबंधन केंद्र को आग लगने से कचरा जलकर खाक हो गया. इसके साथ ही टीन के शेड का भी व्यापक नुकसान हुआ. घटना गुरुवार 12 मार्च को दोपहर 3 बजे के दौरान घटी. कोकडी मार्ग पर नैनपुर की श्मशान भूमि समीप देसाईगंज का घनकचरा प्रबंधन केंद्र स्थित है.
इस परिसर में देसाईगंज शहर का कचरा संकलित कर उस पर प्रबंधन किया जाता है. यहां बड़े पैमाने पर प्लास्टिक समेत आदि कचरा संकलित होता है. इस दौरान दोपहर 2 बजे के दौरान अचानक कचरे को आग लग गई. जिससे इस आग ने रौद्र रूप धारण करने के चलते परिसर में इकट्टा किया प्लास्टिक कचरा व अन्य कचरा जलकर खाक हो गया. आग की लपटें उठने के चलते कचरा डिपो शेड का भी व्यापक नुकसान हुआ.
इस दौरान तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया गया. दमकल विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण पाया गया. इस आग में व्यापक नुकसान होने की संभावना व्यक्त हो रही है.
