गड़चिरोली: डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई; 10.47 लाख की अवैध शराब और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार
Gadchiroli News: गड़चिरोली पुलिस के डीबी दस्ते ने चंद्रपुर मार्ग पर जाल बिछाकर 10.47 लाख की अवैध शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
Gadchiroli Liquor Seizure News: गड़चिरोली पुलिस के डीबी पथक ने शहर के चंद्रपुर मार्ग पर कोर्ट समीप जाल बिछाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले वाहन को पकड़ा। इस दौरान अवैध शराब समेत कुल 10 लाख 47 हजार 200 रुपयों का माल जब्त किया है।
इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं 2 आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपी में शहर के इंदिरानगर निवासी स्नेहल हरिदास उंदिरवाडे 30 है।
वहीं फरार आरोपियों में शिवणी निवासी किरण शंकर ताटपल्लीवार 37 व मनोज वामन उईके 30 का समावेश है। चंद्रपुर मार्ग से शहर में शराब की तस्करी की जानकारी पुलिस को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
रुपाली चाकणकर और अशोक खरात के AI Video इंटरनेट पर वायरल, NCP नेता पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट, जानें पूरा मामला
अस्पताल का VIP ट्रीटमेंट खत्म, शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में
आदिवासी किसानों को बड़ी राहत: अलग 7E और 12E रिकॉर्ड होगें लागू, सरकारी जमीन पर होगी सख्त कार्रवाई
LTT मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; देखें नया शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स
इस जानकारी के आधार डीबी दस्ते ने चंद्रपुर मार्ग पर कोर्ट के पास जाल बिछाया। इस दौरान एम। एच। 25 एएस 7333 क्रमांक का एक काले रंग की थार व उसके पिछे एम। एच। 40 सी ए 7387 क्रमांक का चौपहिया वाहन आ रहा था।
इस दौरान संदेह होने पर थार रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन न रोकते हुए फरार हो गया। उसके बाद पीछे से आ रहे चौपहिया वाहन को रोका गया।
इस दौरान उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में करीब 3 लाख 47 हजार 200 रुपयों की शराब बरामद हुई। पुलिस ने उक्त शराब व 7 लाख रुपये का वाहन सहित कुल 10 लाख 47 हजार 200 रुपयों का माल जब्त किया।
इस दौरान वाहन चालक स्वप्नील उंदिरवाडे को हिरासत में लेकर उसकी पूछताछ करने पर उसने बताया कि आगे निकले थार वाहन में वाहन चालक मनोज उईके व किरण ताटपल्लीवार सवार थे। वह शराब उनकी है तथा वह रोजंदारी पर कार्य करने की जानकारी दी।
