बाघ से हारकर तड़प रहा था तेंदुआ, चांभार्डा में इंसानों पर निकाला गुस्सा; घायल तेंदुए ने 3 को बुरी तरह नोचा
Gadchiroli Leopard Attack: गड़चिरोली के जांभार्डा में तेंदुए का तांडव! मृत समझकर पास गए 3 ग्रामीणों को तेंदुए ने किया घायल, फिर तोड़ा दम। बाघ के साथ झड़प की आशंका।
- Written By: प्रिया जैस
घायल तेंदुए ने किया हमला (AI Generated Image)
Jambharda Village News: गड़चिरोली जिले के जंगल में पिछले कुछ वर्षों की अवधि से तेजी से वृध्दि हो रही है। जिसका नतीजा वन्यजीव-मनुष्य के बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी अनेक बार जिले के विभिन्न जगहों पर हिंसक पशुओं के हमले में अनेक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। ऐसे में बुधवार को सुबह जिले के पोर्ला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत चांभार्डा गांव के पास एक घायल तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
जिसके बाद तेंदुए ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में चांभार्डा निवासी विलास दादाजी ठाकरे (48), रेखा खुशाल मडावी (45) और लुभाजी देवराव मुनघाटे (40) का समावेश है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पोर्ला के वनपरिक्षेत्राधिकारी आर.डी. पाचभाई अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे।
और तीनों घायलों को पहले गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जिसके बाद तीनों को गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। वर्तमान स्थिति में तीनों घायलों का उपचार शुरू होने की जानकारी मिली है। इस घटना से परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में पिछड़ा वर्गीय छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, प्रमोद सालवे ने उठाई आवाज
Naxal Weapon: Gadchiroli में नक्सलियों का हथियार कारखाना ध्वस्त, जंगल से भारी सामग्री बरामद
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
बाइक सवार पर तेंदुए के हमले का वायरल वीडियो निकला फर्जी, पड़ताल में सामने आई सच्चाई
मृत समझकर पास में गए थे
- बुधवार को सुबह चांभार्डा-मरेगांव पगडंडी समीपस्थ हरिदास मुनघाटे नाम के किसान के खेत में एक तेंदुआ घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।
- ऐसे में पगडंडी से गुजर रहे विलास ठाकरे, रेखा मडावी और लुभाजी मुनघाटे तीनों तेंदुए को मृत समझकर उसके पास जाने का प्रयास किया।
- तभी अचानक तेंदुए ने तीनों पर हमला बोल दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
बाघ के साथ झड़प होने की संभावना
घटना के बाद मृत तेंदुए के शव का निरीक्षण करने के लिए पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया गया। निरीक्षण के दौरान तेंदुए के शरीर और गर्दन पर गहरे घाव पाए गए हैं, जो किसी अन्य जंगली जानवर, संभवतः बाघ के हमले के होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
वनाधिकारियों के अनुसार बाघ के साथ हुई भीषण के झडप के कारण तेंदुए की मृत्यु हो गयी। घटना के बाद मौके पर सहायक वनसंरक्षक आर.एस. सूर्यवंशी, वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर.डी. पाचभाई (पोर्ला), आरमोरी के पुलिस निरीक्षक कैलास गवते, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मृणाल टोंगे आदि दाखिल हुए थे।
यह भी पढ़ें – Nagpur: श्रीराम नवमी पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 30000 कार्यकर्ता संभालेंगे मोर्चा, जानें पूरी टाइमलाइन
सरकार की अनदेखी का नतीजा : ब्राम्हणवाडे
तेंदुए के हमले में चांभार्डा गांव के तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर उन्हें उपचार के लिए गड़चिरोली के जिला अस्पताल में लाया गया। इसी बीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य संदर्भ में पूछताछ की।
साथ ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में हिसंक पशुओं के हमले में निरंतर उजागर होने बाद भी सरकार इस ओर अनदेखी कर रही है। इस समय तहसील अध्यक्ष वसंत राऊत, जिला उपाध्यक्ष अनिल कोठारे, संजय सिंगाडे, गौरव येनप्रेडीवार, विवेक बाबनवाडे आदि उपस्थित थे।
