गड़चिरोली में हनुमान जयंती की धूम; सेमाना देवस्थान और चपराला सहित जिलेभर के मंदिरों में महाप्रसाद व विशेष पूजा
गड़चिरोली में हनुमान जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
Gadchiroli Hanuman Jayanti 2026 News: गड़चिरोली चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मनाई जाने वाली हनुमान जयंती आज जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। शहर सहित गांव-गांव के हनुमान मंदिरों में विविध धार्मिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त और बल-बुद्धि के प्रतीक माने जाने वाले हनुमानजी के जन्मोत्सव के मद्देनजर मंदिर समितियों और सामाजिक संगठनों ने पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। हाल ही में रामनवमी के बाद अब जिले में हनुमान जयंती को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
सेमाना देवस्थान में उमड़ेगी भीड़
शहर के समीप स्थित सेमाना देवस्थान पर हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यहां सुबह पूजा-अर्चना के बाद दर्शन की व्यवस्था रहेगी और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Navbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
यवतमाल में दिल दहला देने वाली घटना: खेत में बिछाए अवैध करंट की चपेट में आने से युवक करण टेकाम की दर्दनाक मौत
पूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
चपराला में विशेष पूजन
चामोर्शी तहसील के चपराला स्थित प्रशांतधाम हनुमान मंदिर, जो संत कार्तिकस्वामी महाराज की तपोभूमि माना जाता है, वहां भी पूजन, गोपालकाला और महाप्रसाद वितरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
खोब्रामेंढा में श्रद्धालुओं का सैलाब
कुरखेड़ा तहसील के खोब्रामेंढा स्थित जागृत हनुमान मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्राकृतिक वातावरण में स्थित यह देवस्थान क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है।
जगह-जगह महाप्रसाद वितरण
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। गांव-गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है।
