गड़चिरोली में हड़कंप: फाइलेरिया की गोलियां खाने के बाद 10 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 4 की हालत गंभीर
Filaria Medicine Side Effects: गड़चिरोली में फाइलेरिया की दवा खाने के बाद 10 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 4 जिला अस्पताल रेफर। चामोर्शी के मुरखला गांव में हड़कंप। स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच।
- Written By: प्रिया जैस
4 बच्चों की हालत गंभीर (सौजन्य-नवभारत)
Chamorshi Rural Hospital: फाइलेरिया निर्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत तहसील के प्राथामिक स्वास्थ उपकेंद्र मुरखला (माल) के कर्मचारियों ने 15 दिन पहले गांव के ही जिप, लोकमान्य तिलक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों को फाइलेरिया की गोलियों का वितरण किया था। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके समक्ष ही गोलियां सेवन करने की बात कही थी। लेकिन 15 दिनों की अवधि के बाद 10 छात्रों को बैचेनी, उल्टियां होकर उनकी तबीयत बिगड़ गयी।
इस मामले से चामोर्शी तहसील में खलबली मच गयी है। फाइलेरिया निर्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत प्रथामिक स्वास्थ उपकेंद्र मुरखला (माल) के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 15 दिन पहले जिप स्कूल, लोकमान्य तिलक माध्यमिक स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को उनके समक्ष ही सेवन करने को गोलियां दी थी।
गोली खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
स्कूल के अन्य छात्रों ने इन गोलियों का सेवन किया था। लेकिन 15 दिनों के बाद 3 मार्च को 10 छात्रों समेत गांव के कुछ नागरिकों को उल्टियां, चक्कर आना, सिरदर्द और बुखार आकर उनकी तबीयत बिगड़ने से सभी छात्रों को उनके अभिभावकों ने उपचार के लिए चामोर्शी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रों की तबीयत में सुधार न होने से उन पर उपचार शुरू है।
सम्बंधित ख़बरें
राजधानी एक्सप्रेस में विवाद, एसी कोच में पालतू कुत्ता, नागपुर के यात्री डॉक्टर ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
नागपुर-मुंबई दुरंतो का वर्धा ठहराव विवादों में, टाइमिंग पर उठे सवाल; यात्रियों में नाराजगी
नागपुर: CBI जांच पर हाईकोर्ट में तीखी बहस, ट्रांसफर की मांग पर अदालत सख्त; मांगे दस्तावेज
नागपुर में सस्ती रेत योजना फेल, डिजिटल निगरानी के बावजूद अवैध खनन जारी; सिस्टम पर उठे सवाल
वहीं इसके बाद गांव के कुछ मरीज भी अस्पताल में भर्ती होने के लिए आ रहे है। ऐसी जानकारी होकर मरीजों की संख्या में वृध्दि होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तत्काल चामोर्शी के शल्य चिकित्सक डा. प्रवीण किलनाके के साथ संपर्क कर संबंधित घटना संदर्भ में पूछने पर उन्होंने कहा कि उक्त गोलियों का सेवन करने पर बुखार नहीं आता है। ऐसा मत उन्होंने व्यक्त किया।
तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डा. महेंद्र पेदाला से संपर्क करने पर उन्होंने लखमापुर बोरी के एमओ डा. शुभम दुमपटीवार, डा. पूजा बेपारी, भुरसे, बोरगावार इन स्वास्थ्य टीम द्वारा मुरखला में स्वास्थ्य शिविर तत्काल आयोजन कर गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू करने की बात कही।
अस्पताल में भर्ती किए गए छात्र
फाइलेरिया की गोलियों का सेवन करने जिप स्कूल के छात्रों को चामोर्शी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें वंश राजेंद्र चौधरी (8), महेश उमाजी सातपुते (12), मानस उमाजी सातपुते (10), भूषण दिलीप तुमडे (12), प्रगति गणेश मंडरे (12), पूर्वी वासुदेव राजकोंडावार (6) कार्तिक अनिल झाडे (11), लोकमान्य माध्यमिक विद्यालय का तुषार मारोती गाडेमाडे (14), कुंजन सुखदेव टिकले (13) और आंगनवाड़ी की तानिया सोमनाथ सोमनवार (2) का समावेश है।
यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, अब संभालेंगे पुणे PMRDA की कमान
तबीयत बिगड़ने का कारण कुछ और
मुरखला माल के स्कूलों के छात्रों को 18, 20 और 26 फरवरी को दवा दी गई थी। इनमें से 4 छात्र 2 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुए। टाइफाइड फीवर, वायरल फीवर, वातावरण बदलाव कारण हो सकता है।
- डा. महेंद्र पद्देला, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी, चामोर्शी
गड़चिरोली के जिला अस्पताल में किया रेफर
- चामोर्शी के अस्पताल के में भर्ती 10 छात्रों में से 4 छात्रों की तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें बुधवार को शाम के समय गड़चिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
- जिनमें वंश चौधरी, भूषण तुमडे, प्रगति मंडरे, कुंजन टिकले का समावेश है। शेष 6 छात्रों का स्वास्थ्य खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
