Gadchiroli Election Result: गड़चिरोली में निर्दलीय की धमाकेदार चुनौती, कांग्रेस सिर्फ 20 वोट से बची

Gadchiroli Election: गड़चिरोली में निर्दलीय विजय बारापात्रे ने कांग्रेस उम्मीदवार पराग पोरेड्डीवार को सिर्फ 20 वोटों से कड़ी टक्कर दी, मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
Gadchiroli Election: गड़चिरोली में निर्दलीय विजय बारापात्रे ने कांग्रेस उम्मीदवार पराग पोरेड्डीवार को सिर्फ 20 वोटों से कड़ी टक्कर दी, मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
गड़चिरोली न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Congress Victory: गड़चिरोली नप के सार्वत्रिक चुनाव की मतगणना रविवार को की गई। इस दौरान नप क्षेत्र के कुछ प्रभावों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसी में गड़चिरोली शहर के प्रभाग क्र. 1-ब का समावेश है। इस प्रभाग में कांग्रेस के पराग पोरेड्डीवार ने महज 20 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। इस दौरान यहां एक आम निर्दलीय प्रत्याशी विजय बारापात्र ने कड़ी टक्कर देने की बात सामने आयी।

यहां निर्दलीय प्रत्याशी बारापात्रे ने जितने वोट लिए है, उससे आधा आंकड़ा भी बलाढ्य भाजपा, राकां के प्रत्याशी को नहीं प्राप्त हो पाया। गड़चिरोली नप का चुनाव समाप्त होने के बाद सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी थीं। गड़चिरोली शहर के प्रभाग क्र. 1-ब से भाजपा, कांग्रेस, राकां समेत अन्य कुछ दल व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इसमें शहर के माली मोहल्ले के निवासी होने वाले विजय बारापात्रे का भी समावेश था।

कांग्रेस की हुई जीत

परिसर के नागरिकों के व्यापक समर्थन के मद्देनजर उन्होंने इस चुनाव में कदम रखा। जिससे परिसर के नागरिक व कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनके लिए व्यापक मशक्कत ली थी। इस दौरान प्रभाग क्र. 1 से ही मतगणना की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रभाग क्र. 1 से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस दौरान प्रभाग क्र. 1- ब से कांग्रेस के पराग पोरेड्डीवार विजयी हुए। लेकिन उनकी जीत का अंतर 20 वोटों का रह गया।

वहीं उन्हें एक आम निर्दलीय प्रत्याशी विजय बारापात्रे ने कड़ी टक्कर दी। इस चुनाव में राकां के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर तो भाजपा के प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहे। इन प्रत्याशियों को निर्दलीय प्रत्याशी बारापात्रे को मिले वोटों से आधे वोट भी नहीं मिल पाए। भले ही महज 20 वोटों के अंतर से बारापात्रे की हार हुई है। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी की कड़ी टक्कर परिसर में चर्चा का विषय है।

Navbharat Live
navbharatlive.com