Gadchiroli District Annual Plan: गड़चिरोली नियोजनबद्ध कामकाज, समन्वय तथा प्रभावी अमल के चलते वर्ष 202526 वित्तीय वर्ष में जिले ने विकास निधि खर्च में उल्लेखनीय कार्य करते हुए मार्च के अंत तक करीब 697 करोड़ यानी शतप्रतिशत निधि खर्च की है। वहीं राजस्व वसूली में भी उद्देश्य से अधिक की वसूली करते हुए सफलता प्राप्त की है। जिले के लिए वर्ष 202526 वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न योजना अंतर्गत कुल 697.06 करोड़ रुपयों की निधि मंजूर की गई थी।
इसमें जिला वार्षिक योजना सर्वसाधारण अंतर्गत 456 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत 36 करोड़ रुपये, आदिवासी उपयोजना अंतर्गत 202.38 करोड़ रुपये तथा आदिवासी उपयोजना बाह्य क्षेत्र के लिए 2.68 करोड़ रुपये की निधि का समावेश था।
इस संपूर्ण निधि का शत प्रतिशत उपयोग करने में प्रशासन को सफलता मिली है। जिले की दुर्गम व सुदूर क्षेत्र के चलते जिले में विकास कार्य करना प्रशासन के लिए आह्वानात्मक कार्य होते है। जिसके चलते जिले में समय पर विकास निधि खर्च करने का एक बड़ा आह्वान रहता है। इसके बावजूद प्रशासन ने उचित नियोजन करते हुए इस वित्तीय वर्ष में वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पूर्व ही मंजूर विकास निधि को विकासात्मक कार्यों पर खर्च किया है।
जिलाधिकारी ने निरंतर जायजा बैठक लीविकास निधि का समय पर व प्रभावी उपयोग हो इसके लिए मुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सहपालकमंत्री एड. आशीष जायसवाल के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने निरंतर जायजा बैठक लेते हुए विभिन्न यंत्रणाओं को निधि तत्काल खर्च करने की स्पष्ट सूचना दी थी।
विभागवार उन्नति का नियमित जायजा लेकर दिक्कत दूर किए जाने के चलते निधि के खर्च में गति आयी, वहीं समय पर विकास निधि विकास कार्यों पर खर्च हुआ। 118 करोड़ रुपयों की वसूली जिले में विकास निधि खर्च करने के साथ ही राजस्व वसूली में भी गड़चिरोली जिला अग्रसर है। राजस्व वसूली को लेकर जिले के लिए 116 करोड़ रुपयों का उद्देश्य दिया गया था। इस निर्धारित उद्देश्य से की तुलना में इस वर्ष उद्देश्य से अधिक यानी 118 करोड़ रुपयों की प्रत्यक्ष वसूली की गई है। उद्देश्य से अधिक वसूली हुई है।