Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में चिचोली गांव की महिलाओं ने जीती शराब के खिलाफ जंग, 3 साल से अवैध बिक्री बंद; अब बनेगा ‘विजयस्तंभ’

गड़चिरोली के धानोरा तहसील के चिचोली गांव को आधिकारिक तौर पर 'शराबमुक्त' घोषित किया गया है। मुक्तिपथ संगठन की महिलाओं के 3 साल के संघर्ष और एकजुटता के सम्मान में गांव में अब विजयस्तंभ बनाया जाएगा।

  • Author By mayur rangari | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 15, 2026 | 12:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli  Chicholi Village News: गड़चिरोली धानोरा तहसील के चिचोली गांव में शुरू अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मुक्तिपथ गांव संगठन ने शराबबंदी का प्रस्ताव लेते हुए अपने गांव को शराब बिक्री से दूर रखा है।

गांव में शराबबंदी का प्रस्ताव लेने के बाद से 3 वर्ष से शराब बिक्री बंद है, जिससे चिचोली गांव अब शराबमुक्त गांव के रूप में घोषित किया गया है। वहीं गांव में शराबबंदी का विजयस्तंभ भी निर्माण करने का निर्णय लिया है। धानोरा तहसील के चिचोली में गांव संगठन की महिलाओं ने शराब बिक्री पर पाबंदी के लिए ग्रापं के माध्यम से प्रस्ताव पारित किया।

इस दौरान जिस घर में शराब निकालकर बेची जाती है, ऐसे विक्रेताओं के घर जाकर उन्हें चेतावनी दी गई। ग्रापं के प्रस्ताव का उल्लंघन कर अवैध शराब बिक्री करने पर प्रस्ताव के अनुसार कार्यवाही करने की बात भी कही गई। वहीं गांव में शराब बिक्री शुरू है, या नहीं यह देखने के लिए मुक्तिपथ गांव संगठन की महिलाएं निगरानी रखे हुए है।

सम्बंधित ख़बरें

विशेष सहाय योजना के नियमों में सुधार करें, दिव्यांगों ने दी कुरखेड़ा तहसील पर दस्तक

गड़चिरोली शहर के 40 शराब विक्रेता तडीपार, नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 पर मामला दर्ज

आजादी के 75 साल बाद गड़चिरोली के इस गांव में पहुंचेगी बिजली, विधायक मसराम का प्रयास, ग्रामीणों का इंतजार खत्म

 गड़चिरोली जिले 14 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, अधिक दामों में खाद बेचना पड़ा महंगा

जिससे विगत 3 वर्षों से गांव में शराब बिक्री पर पाबंदी है। हाल ही में आयोजित ग्रामसभा में अपने गांव की अवैध शराब बिक्री बंद होने से गांव को शराब बिक्री मुक्त गांव के रूप में घोषित किया गया। साथ ही ग्रामीणों ने शराब बिक्री के खिलाफ संघर्ष करने की शपथ ली।

गांव में जनसहभाग से शराबबंदी का उत्सव मनाने के लिए विजयस्तंभ निर्माण किया जाने वाला है। इसके लिए गांव के पुलिस पटेल प्रणय तुलावी, सरपंच उषा शेडमाके, गांव समिति अध्यक्ष शेषराव कुमोटी, जनार्दन गावतुरे, विवादमुक्त समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमोटी, सचिव सुरेश शिरभाते, गांव संगठन अध्यक्ष प्रतिभा शेंडे समेत ग्रापं समिति आगे आई है।

Gadchiroli dhanora chicholi liquor free village muktipath victory monument

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 08:45 AM

Topics:  

  • Gadchiroli News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.