गढ़चिरौली: रमजान के मद्देनज़र भामरागड़ वार्ड 11 में अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग, पुलिस की सख्त चेतावनी
Gadchiroli News:रमजान के महीने में शांति बनाए रखने हेतु भामरागड़ जामा मस्जिद के पदाधिकारियों ने वार्ड 11 में अवैध शराब बिक्री बंद करने की मांग की पुलिस ने विक्रेताओं को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- Written By: रूपम सिंह
भामरागड़ पुलिस थाना (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Illegal Liquor Sale News: गढ़चिरौली जिले में भामरागड़ के वार्ड क्रमांक 11 में कुछ लोगों द्वारा मोहल्ले में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। जिससे परिसर का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। मुस्लिम बंधुओं का पवित्र रमजान माह शुरू हुआ है। इसके मद्देनजर जामा मस्जिद भामरागड़ के पदाधिकारीयों ने भामरागड़ पुलिस थाने पर दस्तक देकर उक्त परिसर की अवैध शराब बिक्री बंद करने की मांग की है।
भामरागड़ शहर के वार्ड क्रमांक 11 में अवैध रूप से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इस अवैध बिक्री के चलते परिसर के लोगों का आवागमन मोहल्ले में लगा रहता है। जिससे सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है तथा कई युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह शुरू हुआ है। इस पावन अवधि में अवैध शराब बिक्री न हों इस मांग को लेकर जामा मस्जिद के पदाधिकारियों ने पुलिस थाने में भेंट देकर पुलिस निरीक्षक सचिन शेवाले से चर्चा की। वहीं अवैध शराब बिक्री की शिकायत करते हुए तत्काल शराब बिक्री बंद करने की मांग की गई।
यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली: कुरखेड़ा नगर पंचायत में सियासी तनाव खत्म, चारों विषय समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
थानेदार ने विक्रेताओं को दिए निर्देश
जामा मस्जिद के पदाधिकारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस निरीक्षक ने संबंधित शराब विक्रेताओं को तुरंत पुलिस थाने में बुलाकर मोहल्ले में शराब बिक्री तत्काल बंद करने की कड़ी चेतावनी दी। साथ ही उन्हें वैध तरीके से रोजगार कर जीविकोपार्जन करने की सलाह भी दी गई। भविष्य में मोहल्ले में शराब बेचते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपनिरीक्षक दत्तात्रय उजे, पुलिस हवालदार जयंत पूडो, प्रफुल चव्हाण तथा पुलिस अमलदार अनिल चप्पीडी, जामा मस्जिद की ओर से अध्यक्ष आसिफ सूफी, सचिव गफ्फार शेख, उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह पठान, सलीम शेख, असलम मोगल, जाफर सय्येद, आबिद शेख उपस्थित थे।
