Gadchiroli News: गड़चिरोली तहसील के बाम्हणी के एक किसान के खेत में रेत निष्कासन की अनुमति देने पर रेत उत्खनन की अवधि समाप्त होने के बावजूद सीमांकन के पोल आगे करते हुए गैरकानूनी अवैध उत्खनन शुरू है। इस दौरान ब्रास रेत उत्खनन की अनुमति होने के बावजूद प्रत्यक्ष में हजार से अधिक रेत का संग्रहण निदर्शन में आ रहा है। यह बात तहसील प्रशासन के निदर्शन में लाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे रेत माफिया को बक्षने का संदेह व्यक्त हो रहा है।
संबंधितों पर कार्रवाई न करने पर मार्च से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आंदोलन करने की चेतावनी सामाजिक कार्यकर्ता योगाजी कुडवे ने उपविभागीय अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में दी है। बाम्हणी के यमाजी कोकोडे के सर्वे क्र। में रेत निष्कासन की अनुमति दी थी।
लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा घाट की रेत का उत्खनन समाप्त होने के बावजूद सीमांकन के पोल आगे सरकार गैर कानूनी रूप से अवैध उत्खनन शुरू है। इस संदर्भ में कुडवे ने उपविभागीय अधिकारी कार्यालय तथा तहसील कार्यालय में शिकायत कर गिनती करने की मांग की।
लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न होने से अवैध रेत उत्खनन को अभय देने का आरोप कुडवे ने लगाया है। अवधि समाप्त होने के बाद निरंतर अवैध रेत उत्खनन होने की बात मंडल अधिकारी व तहसीलदार को निदर्शन में लाने के बावजूद इसकी सुध नहीं ली जा रही है।
ऐसा आरोप कुडवे ने किया है। जिससे अवैध रेत उत्खनन मामले में प्रति ब्रास 00 रुपये के तहत जुर्माना वसूल करें, संग्रहित रेत की गिनती करें तथा अवैध रूप से रेत का उत्खनन होने के बावजूद इस ओर अनदेखी करने वाले संबंधित कर्मचारी व अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई करने की मांग की गई है।