अहेरी देवलमरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा बंद होने से ग्रामीण परेशान; बैंक को पूर्ववत शुरू करने की मांग

Gadchiroli Bank News: अहेरी तहसील के देवलमरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा को अहेरी स्थानांतरित किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश। किसानों और लाभार्थियों को लेनदेन के लिए भटकना पड़ रहा है।
garhchiroli-195
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli Bank of Maharashtra Banking Crisis News: अहेरी तहसील के देवलमरी गांव में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बैंक शाखा शुरू करने के बाद देवलमरी समेत परिसर के गांवों के नागरिकों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो गई है। लेकिन अचानक बैंक शाखा बंद किए जाने के कारण क्षेत्र के नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे तत्काल देवलमरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा पूर्ववत शुरू करने की मांग परिसर के नागरिकों ने की है़

वर्ष 1989 में देवलमरी गांव में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बैंक शाखा शुरू की गई थी। जिसके कारण देवलमरी, इंदाराम, वट्रा, आवलमरी व तिमरम आदि गांवों के नागरिकों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो गई थी।

बैंक शाखा में संबंधित गांवों के नागरिकों के बैंक खाते होने के साथ ही महिला बचत समूह के बैंक खाते थे। इसके साथ ही श्रावणबाल, संजय गांधी निराधार योजना, रमाई घरकुल योजना, शबरी घरकुल, आदिम जमाती का घरकुल आदि योजनाओं के लाभार्थियों के खाते थे।

किसानों को इस शाखा से फसल कर्ज उपलब्ध होता था। वहीं बैंक के जरिए क्षेत्र के नागरिकों का वित्तीय लेनदेन नियमित जारी था। लेकिन कुछ वर्ष की अवधि में देवलमरी की बैंक शाखा का अहेरी तहसील मुख्यालय में स्थानांतरण किया गया। जिसके कारण क्षेत्र के नागरिकों को तहसील मुख्यालय में पहुंचकर बैंकिंग व्यवहार करना पड़ रहा है।

जिससे लोगों को वित्तीय समेत मानसिक और शारीरिक रूप से त्रस्त होना पड़ रहा है। इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल देवलमरी में पूर्ववत बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बैंक शाखा शुरू करने की मांग नागरिकों ने की है़।

Navbharat Live
navbharatlive.com