Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश, 3 पर दर्ज FIR, 4 सालों से चल रहा था फर्जीवाड़ा

Crime News: गड़चिरोली में वैद्यकीय पदवी नहीं होने के बावजूद उपचार कर मरीजों से पैसे वसूल करने वाले का मामला सामने आया है। इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 06, 2025 | 12:31 PM

फर्जी डॉक्टर का पर्दाफाश (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के ग्रामीण अंचल में वैद्यकीय पदवी नहीं होने के बावजूद उपचार कर मरीजों से पैसे वसूल करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ असरअल्ली पुलिस थाने में 4 नवंबर को मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई असरअल्ली गांव में की गई। करीब 4 वर्षो से मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ शुरू होने की जानकारी है।

आरोपियों में सिरोंचा तहसील के असरअल्ली निवासी शरद बाबू वेग्ग्लम (60), चंद्रया भाथू (39) तथा गौरशंकर बैरी (50) का समावेश है। अधिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने स्वयं को चिकित्सक के रूप में बतकर वैद्यकीय व्यवसाय किया। स्थानीय व्यावसायियों द्वारा दिए गए शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस ने संयुक्त जांच मुहिम चलाकर यह मामला उजागर किया। इस गंभीर मामले संदर्भ में तीनों आरोपियों के खिलाफ सिरोंचा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

बिना पदवी के जारी उपचार

जांच में कोई भी पदवी नहीं होने पर भी उपचार करने की बात सामने आयी है। तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोहर कन्नाके, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश झाडे तथा पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण सोनवणे ने यह कार्रवाई की। इस रैकेत में और किसी का सहभाग तो नहीं है, इसकी खोज जारी है। वहीं फर्जी डाक्टरों द्वारा उपचार लेने वाले मरीजों की भी जांच शुरू है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रसाद पवार कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती जिले में तीन सड़क हादसे: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Pune News: पुणे में शिवाजी-टीपू सुल्तान टिप्पणी विवाद, भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस ने पथराव का आरोप लगाया

वाशिम में FDA की बड़ी कार्रवाई: अनसिंग में अवैध गर्भपात किट और कामोत्तेजक दवाओं का भंडार जब्त

शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया

यह भी पढ़ें – गड़चिरोली में नगर अध्यक्ष के लिए महिलाओं में जंग, जाति-उपजाति का समीकरण साबित होगा निर्णायक

4 वर्षो से चल रहा था फर्जीवाड़ा

उक्त तीनों फर्जी चिकित्सकों द्वारा विगत 4 वर्षों से असरअल्ली में अस्पताल लगाकर मरीजों पर गैरकानूनी रूप से उपचार कर रहे थे। जिससे वे मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। इस संदर्भ में कुछ शिकायते प्राप्त होते ही मामले की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए। इस कार्रवाई के दौरान शरद वेग्गलम तथा चंद्रया भौथू को दस्ते ने हिरासत में लिया। उन्हे पुलिस ने नोटिस देकर रिहा किया। वहीं गौरीशंकर बैरी यह फरार है। उसकी खोज की जा रही है।

Fake doctor busted in gadchiroli fir filed against 3 fraud for 4 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 12:31 PM

Topics:  

  • Crime
  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.