2 हजार के 'नोट' ने की नक्सलियों की आर्थिक नाकेबंदी, ठेकेदार, स्थानीय दुकानदारों पर नोट बदलने के लिए डाला जा रहा है दबाव

Naxalite
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

गड़चिरोली.  केंद्र सरकार ने हाल ही में 2000 के नोट को बंद कर दिया है. इससे नक्सलियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.  जनवरी- मई माह के दौरान बड़ी संख्या में सड़कों, पुलों का निर्माण करनेवाले ठेकेदारोसे जबरन वसूली की जाती है. इस पैसे को बैंक में रखे बिना इसकी आपूर्ति जमीन में एक बर्तन में की जाती है. फिर अचानक  नोटबंदी के चलते नक्सलियों की 2000 के नोटों ने आर्थिक नाकेबंदी कर दी. इससे संगठन को आगे आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. यह बात सामने आई है कि नक्सली धमकी दे कर  2000 के नोट को बदलने के लिए स्थानीय दुकानदारों और ठेकेदार पर दबाव बना रहे हैं. 

केंद्र सरकार ने 2016 में नोटबंदी की थी. उस वक्त भी नक्सलियों को भारी आर्थिक झटका लगा था. इसी बीच भामरागड तहसील कसानासुर वन क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 40 नक्सली मारे गए. तो जिन लोगों को नोट एक्सचेंज के लिए दिए गए. इन्होंने करोड़ों रुपए हड़प लिए. जिन नक्सली कमांडरों ने पैसे बदलने के लिए दिए थे, वे ज्यादातर मुठभेड़ों में मारे गए. इस वजह से नोटबंदी के दौरान नक्सल संगठन को भारी आर्थिक झटका लगा. लेकिन जिन लोगों को बदलाव के लिए पैसा दिया गया, वे अमीर बन गए.उसके बाद अब इसमें फिर से 2000 की नोट पर पाबंदी लगायी गयी हैं.

गड़चिरोली जिले में तेंदूपत्ता सीजन सहित विभिन्न प्रकार के विकास कार्य चल रहे हैं. फिरौती के भुगतान के बिना नक्सली गतिविधियों की अनुमति नहीं देते. इस लिए नक्सली संगठनों को भारी वित्तीय योगदान मिलता है. चूंकि तेंदूपत्ता ठेकेदार कई इलाकों में मजदूरों को 2000 के नोट दे रहे हैं, इसलिए ठेकेदारों  काले धन को सफेद करका प्रयास कर रही है.

इनमे नक्सलियों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है. गड़चिरोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला तेंदूपना सीजन इस साल अपने अंतिम चरण में है. यह धंधा भी बिना फिरौती दिए नहीं होता.  गड़चिरोली जिले के गड़चिरोली, सिरोंचा, मूलचेरा कोरची, धानोरा, कुरखेड़ा, अहेरी, भामरागढ़, एटापल्ली तहसीलों में करोडो रुपये का कारोबार हुआ. लेकीन इस साल पत्ता खराब होने से कारण घट होने की आशंका है.

जिला पुलिस प्रशासन की अपील

गड़चिरोली जिले में तेंदूपत्ता, सड़क, पुल और भवन बनाने वाले ठेकेदारों से नक्सल संगठन को फिरौती के रूप में मोटी रकम मिलती है. यह पुलिस फोर्स भी वाकिफ है. हालांकि कोई सबूत नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं होती. 2016 में पुलिस ने नोटबंदी के दौरान नक्सलियों से मिले 1000 और 500 रूपये के नोट बदलवाने वाले कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर लाखों रूपये जब्त कर लिए थे. इस मामले में गिरफ्तार 3 ठेकेदार अभी जेल में सजा काट रहे हैं.

इस साल  केंद्र सरकार द्वारा 2000 के नोट पर रोक लगाने के साथ ही नक्सलियों ने नोट बदलने का काम शुरू कर दिया है. गड़चिरोली जिले के सीमावती इलाके में पिछले हफ्ते दो नक्सली 2000 के नोट बदलने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन्हे  गिरफ्तार किया, इस वजह से गड़चिरोली पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है. वहीं जिला पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से नोट बदलने के बारे मे अपील की है. नक्सली, नक्सल समाचार, स्थानीय व्यापारियों और ठेकेदारों के लेन-देन से दूर रहने की अपील की है.