धानोरा: 14 वर्षों से निस्वार्थ सेवा की मिसाल; भीषण गर्मी में टैंकरों से प्यास बुझा रहे नपं उपाध्यक्ष ललित बरछा
ललित बरछा की 14 वर्षों से चल रही जलापूर्ति सेवा, धानोरा के नागरिकों के लिए राहत।
Gadchiroli Drinking Water Crisis News: धानोरा आमतौर अनेक लोग समाजसेवा के नाम पर दिखावा कर स्वयं को टीवी चैनल और अखबरों में प्रकाशित करना चाहते है। वहीं किसी जरूरतमंद की सहायता करने पर तत्काल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वाह वाही बटोरते है।
लेकिन दूसरी ओर ग्रीष्मकाल के दिनों में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े, इसलिए धानोरा निवासी तथ नपं उपाध्यक्ष ललित बरछा पिछले 14 वर्षों से निशुल्क रूप से धानोरा शहरवासियों को टैंकर की सहायता से जलापूर्ति कर रहे है। जिसके कारण ग्रीष्मकाल के दिनों में धानोरा के विभिन्न वार्डों के लोगों को निशुल्क पानी उपलब्ध हो रहा है।
इधर किसी भी तरह का दिखावा न करते हुए ललित बरछा अपना जनसेवा का कार्य निरंतर रूप से करते आ रहे है। जिससे धानोरा शहर समेत संपूर्ण तहसील में उनके कार्य की सराहना हो रही है। धानोरा शहर के विभिन्न वार्डों में 1 अप्रैल से निशुल्क टैंकर से जलापूर्ति शुरू की गई है। इस समय नगराध्यक्ष पोर्णिमा सयाम, पार्षद देवांगनी चौधरी, अल्का म्हशाखेत्री, कल्याणी गुरनुले, सीमा काटेंगे, सुष्मा भुरसे, यामिनी पेंदाम आदि उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मानसून की बेरुखी से गहराया संकट, खेती, पानी और जीवन प्रभावित, किसानों को बुआई टालने की सलाह
ठाणे जिले के मीरा – भाईंदर में बनेगा महाराष्ट्र का पहला ‘पक्षीघर’ विधायक नरेंद्र मेहता ने किया भूमि पूजन
‘मैं शिवसेना में ही रहूंगा…’, बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर का रहस्यमयी बयान; ऑपरेशन टाइगर के बीच बढ़ी उलझन
नासिक मनपा का बड़ा एक्शन,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की आशंका; हजारों रिकॉर्ड्स की होगी जांच
तीन माह तक जारी रहती है जलापूर्ति
ग्रीष्मकाल के 3 माह करते है जलापूर्तिग्रीष्मकाल के दिन शुरू होते ही धानोरा शहर में पानी की समस्या निर्माण हो जाती है। जिसके कारण शहर के विभिन्न वार्डों के नागरिकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। पिछले अनेक वर्षों से धानोरा शहर में यही स्थिति ग्रीष्मकाल के दिनों में निर्माण होती है।
ऐसे में पिछले 14 वर्षों से जनसेवा की भावना रख ललित बरछा ग्रीष्मकाल के तीन माह में सुबह और शाम के समय दो टैंकर की सहायता से शहर के नागरिकों को निशुल्क पानी उपलब्ध करा रहे है। विशेषत वह स्वयं ही पानी टैंकर का खर्च उठा रहे है।
ग्राम पंचायत काल से शुरू हुई पहल
ग्राम कार्यकाल से शुरू है जनसेवा ललित बरछा ने जनसेवा का कार्य धानोरा ग्रापं कार्यकाल यानी करीब 14 वर्ष पहले से शुरू है। वर्ष 2015 में धानोरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिला। जिसके बाद धानोरा शहर में जलसंकट की समस्या से राहत मिलेगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी।
लेकिन वर्तमान स्थिति में भी जलसंकट से निपटने के लिए आवश्यक रूप से उपाययोजना नहीं हो सकी है। जिसका नतीजा शहर में ग्रीष्मकाल के दिनों में जलसंकट की स्थिति निर्माण होती है। शहरवासियों को जलंकट की समस्या से बाहर निकालने के लिए बरछा द्वारा शुरू किया गया निशुल्क जलापूर्ति का यह उपक्रम अन्य समाजसेवियों के लिए प्रेरणा बनते दिखाई दे रहा है।
