धनगर समाज के आक्रोश मोर्चे की जिलाधिकारी कार्यालय पर दस्तक, शहर में येलकोट...येलकोट... जय मल्हार की गुंज

Dhangar Samaj Movement
Published on
Updated on

गड़चिरोली. झाडे झाडिया को घूमंतु जनजाति (क) का दिया गया प्रमाणपत्र व जाति वैधता प्रमाणपत्र रद्द कर फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त करनेवालों को सस्पेंड करे, वनक्षेत्र में बकरिया- भेडों को चराई हेतु अनुमति दे इस प्रमुख मांगो को लेकर संतप्त धनगर समाज बांधवों ने आज 26 दिसंबर को आक्रोश मोर्चा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर दस्तक दी. इस दौरान शहर से निकाले गए मोर्चे में हजारों की संख्या में होनेवाले धनगर समाज बांधवों के येलकोट...येलकोट...जय मल्हार की गुंज शहर में घुम रही थी. 

धनगर समाज संघर्ष समिति के नेतृत्व में धनगर समाज बांधवों ने गड़चिरोली शहर के गांधी चौक से दोपहर के दौरान आक्रोश मोर्चा निकाला. इस दौरान हजारों की संख्या में होनेवाले समाजबांधवों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमारे अधिकार हमें मिलने चाहिए, यलकोट, यलकोट, जय मल्हार ऐसा जयघोष करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्गक्रमण किया.

उक्त आंदोलन का नेतृत्व धनगर समाज संघर्ष समिति की ओर से पूर्व राज्यसभा सदस्य पद्मश्री डा. विकास महात्मे, राज्य सचिव हरीश खुजे, नागपुर विभागीय अध्यक्ष डा. तुषार मर्लावार, डा. नारायण कर्रेवार, विजय कारेवोर आदि ने किया. उक्त उक्त मोर्चे ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दस्तक देने के पश्चात यहां सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान डा. विकास महात्मे व अन्यों ने आंदोलनकारियों को संबोधित किया. इसके पश्चात मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया. धनगर समाज बांधवों के इस आंदोलन में गड़चिरोली व चंद्रपुर जिले के हजारो महिला, पुरुष, युवक, युवतियां बडी संख्या में शामिल हुई थी. मार्चे के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस का कडा बंदोबस्त रखा गया था. 

परंपरागत वेषभूषा से किया ध्यानाकर्षित 

इस आंदोलन के दौरान धनगर समाज के युवकों ने परंपरागत वेशभूषा में नागरिकों का ध्यानाकर्षण किया. इस दौरान मुख्य चौक में युवकों ने परंपरागत ढोल, ताशे के गुंज में कलाकृति पेश करते हुए अपने संस्कृति का दर्शन कराया. मुख्य चौक से निकले इस मोर्चे में युवकों द्वारा धारण किया गयी धोती, कंबल, सीर पर की विशेष पगडी की वेषभूषा शहर में सभी लोगो को आकर्षित कर रही थी. 

Navbharat Live
navbharatlive.com