भंडार से गड़चिरोली हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने देसाईगंज में 5.20 लाख का माल किया जब्त
Gadchiroli Liquor Smuggling: गड़चिरोली एलसीबी ने भंडारा के लाखांदूर से देसाईगंज ले जाई जा रही 5.20 लाख की शराब जब्त की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा फरार हो गया।
- Written By: आकाश मसने
जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी के साथ एलसीबी की टीम (फोटो नवभारत)
Liquor Smuggler Arrested In Desaiganj Gadchiroli: भंडारा जिले के लाखांदूर से देसाईगंज शहर में शराब की तस्करी होने की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली एलसीबी की टीम ने जाल बिछाकर वाहन समेत 5 लाख 20 हजार रुपयों का माल जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।
कार्रवाई गुरुवार को तड़के गड़चिरोली जिले के देसाईगंज में लाखांदूर टी-पाईंट के पास की गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम देसाईगंज निवासी जसवीर सिंह रणजीत सिंह बावरी होकर फरार आरोपी का नाम तूफान सिंह राजू सिंह पटवा है।
एलसीबी की टीम को मिली थी शराब तस्करी की सूचना
एलसीबी की टीम को सूचना मिली की भंडारा जिले के लाखांदूर से गड़चिरोली जिले के देसाईगंज शहर में कार की सहायता से शराब की तस्करी की जा रही है। इस जानकारी के आधार पर एलसीबी की एक टीम ने देसाईगंज शहर में लाखांदूर टी-पाइंट के पास जाल बिछाया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
गड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
यह भी पढ़ें:- आत्मसर्मित नक्सली लड़ेंगे चुनाव! आठवले की पार्टी देगी टिकट, केंद्रीय मंत्री बोले- हम देंगे मौका
शराब, कार समेत अन्य सामान जब्त
इस दौरान एक कार तेजी से संदेहास्पद स्थिति में आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने उक्त कार को रोककर जांच करने पर वाहन में देशी शराब की पेटियां दिखाई दी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 लाख 40 हजार रुपये की देशी शराब और 2 लाख 70 हजार रुपये की कार व 10 हजार रुपये का मोबाइल सहित कुल 5 लाख 20 हजार रुपयों का माल जब्त किया है।
इस मामले में जसवीर सिंह बावरी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तूफान सिंह पटवा फरार होने में कामयाब हो गया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज और एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक सरिता मरकाम, धनंजय चौधरी, सचिन घुबडे, रामदास उईनवार, प्रेमानंद नंदेश्वर ने की।
